Loading...
2026 में इन सितारों ने किया जुड़वां बच्चों का स्वागत, जानें कौन-कौन बना माता-पिता
2026 में इन सितारों ने किया जुड़वां बच्चों का स्वागत

2026 में इन सितारों ने किया जुड़वां बच्चों का स्वागत, जानें कौन-कौन बना माता-पिता

Aug 24, 2026
12:16 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील ने शादी के करीब 5 साल बाद जुड़वां बेटियों का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की, जिसके बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। खास बात यह है कि 2026 में कई अन्य सेलिब्रिटी जोड़ी भी जुड़वां बच्चों की माता-पिता बनीं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में।

#1 & #2

राम चरण-उपासना कोनिडेला और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

साउथ के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का जन्म दिया था। उन्होंने अपने बच्चों का नाम शिवम और अन्वी रखा है।

टीवी इंडस्ट्री के इस मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया सादी के 10 साल बाद माता-पिता बने। दिव्यांका ने 26 मई को जुड़वां बेटों का स्वागत किया। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर उनके असली नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

#3 & #4

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी और आदित सील-अनुष्का रंजन

अभिनेत्री संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर में शादी के 10 साल बाद खुशखबरी आई है। जून, 2026 में सरोगेसी के जरिए वो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजा रखा है।

अब इस सूची में अब अभिनेता आदित्य सील और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन का नाम भी शामिल है। 23 अगस्त को उन्होंने जुड़वां बेटियों का स्वागत किया, जिनके नाम वीरा और माही है।

ADVERTISEMENT