Loading...
'ब्रेकिंग बैड' के अभिनेता आरजे मिट्टे का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित
'ब्रेकिंग बैड' के अभिनेता आरजे मिट्टे नहीं रहे

'ब्रेकिंग बैड' के अभिनेता आरजे मिट्टे का निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

Oct 13, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की क्राइम-ड्रामा 'ब्रेकिंग बैड' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता आरजे मिट्टे अब नहीं रहे। इसमें उन्होंने 'वाल्टर व्हाइट जूनियर' का किरदार निभाया था। मिट्टे ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके प्रतिनिधियों द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि वह सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि, उनकी मौत का कारण तुरंत नहीं चल पाया है।

पुष्टि

एक बयान में हुई अभिनेता के मौत की पुष्टि

मिट्टे के प्रतिनिधि शॉन रेली ने एक बयान जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, "हमें बेहद दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि प्रिय अभिनेता, परोपकारी और दिव्यांग अधिकारों के प्रबल समर्थक आरजे मिट्टे का निधन हो गया है।"

इसके बाद से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जेसी पिंकमैन, एरन पॉल और डीन नॉरिस समेत कई कलाकार और फैंस सोशल मीडिया के जरिए मिट्टे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

करियर

पहली बार 'ब्रेकिंग बैड' में नजर आए थे मिट्टे

साल 2008 में आई पुरस्कार विजेता सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' में मिट्टे को केमिस्ट्री टीचर से ड्रग माफिया बने वॉल्टर व्हाइट के बेटे के किरदार में देखा गया था।

इस सीरीज के कुल 5 सीजन आ चुके हैं। हाल ही में इसे 21वीं सदी का सबसे बेहतरीन टीवी शो बताया गया था।

रेली के मुताबिक, मिट्टे ने 'द मिट्टे फाउंडेशन' के प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया, जिसके अंर्तगत उन्होंने समाज सेवा और कम्युनिटी के कामों में मदद की थी।

ADVERTISEMENT