-
24 Dec 2018
बॉक्स ऑफिस पर 'KGF' की ज़ीरो' को कड़ी टक्कर, जानें किसने कमाए कितने
-
बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफ़िस पर दो बड़े बज़ट की फिल्में रिलीज़ हुईं। एक फिल्म बॉलीवुड की तो दूसरी फिल्म कन्नड़ सिनेमा (सैंडलवुड) की है।
फिल्म 'ज़ीरो' में बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं तो वहीं 'KGF' में दक्षिण भारत के सुपरस्टार माने जाने वाले यश हैं।
रिलीज़ के बाद से ही दोनों फिल्मों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
'KGF' ने न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी शाहरुख को टक्कर दे दी है।
-
शाहरुख खान
अब तक 'ज़ीरो' ने की इतनी कमाई
-
'ज़ीरो' ने रिलीज़ के पहले दिन Rs. 20.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। आशा जताई जा रही थी कि दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ Rs. 18 करोड़ का बिज़नेस किया। वहीं रविवार को फिल्म ने Rs. 20.17 करोड़ का बिज़नेस किया है।
'ज़ीरो' ने अब तक लगभग Rs. 59 करोड़ का कलेक्शन किया है।
-
ट्विटर पोस्ट
'ज़ीरो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-
#Zero has clearly underperformed... Remained on similar levels over the weekend... No turnaround / big jump in biz... #Christmas holiday [tomorrow] should boost biz... Real test on Wed and Thu... Fri 20.14 cr, Sat 18.22 cr, Sun 20.71 cr. Total: ₹ 59.07 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 24, 2018 -
KGF
'KGF' ने वीकेंड पर किया अच्छा कलेक्शन
-
'KGF' ने पहले दिन Rs. 18 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। पहले दिन के मुकाबले अच्छा करते हुए 'KGF' ने लगभग Rs. 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
रविवार को 'KGF' ने सिर्फ हिंदी वर्ज़न में Rs. 4.10 करोड़ का बिज़नेस किया। इसके हिंदी वर्ज़न ने शुक्रवार को Rs. 2.10 करोड़, शनिवार को Rs. 3 करोड़ व रविवार को Rs. 4.10 करोड़ कमाए।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
-
ट्विटर पोस्ट
'KGF' का अब तक का कलेक्शन
-
#KGF goes from strength to strength... Picks up momentum over the weekend... Fri 2.10 cr, Sat 3 cr, Sun 4.10 cr. Total: ₹ 9.20 cr. India biz. Note: HINDI version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 24, 2018 -
KGF
पाँच भाषाओं में किया गया 'KGF' को रिलीज़
-
'ज़ीरो' में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ व अनुष्का शर्मा अहम किरदार में हैं।
फिल्म को दुनिया भर में 5,965 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है। वहीं 'KGF' पांच भाषाओं में रिलीज़ हुई है और Rs. 80 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म शाहरुख खान की लगभग Rs. 200 करोड़ की बजट वाली 'ज़ीरो' को पटखनी दे रही है।
'KGF' में यश के अवाला श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।
- बॉलीवुड समाचार
- मनोरंजन
- सलमान खान