NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा गुजरता हुआ साल और क्या है 2023 का प्लान?
    अगली खबर
    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा गुजरता हुआ साल और क्या है 2023 का प्लान?
    साल 2023 में आएंगी इन सुपरस्टार्स की फिल्में

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा गुजरता हुआ साल और क्या है 2023 का प्लान?

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 28, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    वर्ष 2022 हिंदी फिल्मों के लिए खास नहीं रहा।

    इस साल हिंदी फिल्मों की आलोचनाएं हुईं और कुछ पर बायकॉट ट्रेंड का असर भी पड़ा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला रहा।

    सवाल यह उठता है कि इन सब की वजह से फिल्म इंडस्ट्री का क्या नुकसान हुआ?

    आइए 2022 की विदाई के साथ यह समझने की कोशिश करते हैं कि फिल्मी दुनिया के लिए यह साल कैसा रहा और आने वाले साल में क्या होने वाला है।

    2022

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को हुआ नुकसान

    वर्ष 2022 में 100 से ज्यादा हिंदी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें लगभग 38 फिल्में ऐसे थीं, जो बड़े बजट की थीं या फिर जिनकी स्टारकास्ट में बड़े स्टार्स का नाम शामिल था।

    इन 38 फिल्मों का बजट तकरीबन 3,500 करोड़ रूपये था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई हुई मात्र लगभग 1,500 करोड़। यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 2022 में 2,000 करोड़ का नुकसान हुआ।

    ऐसे में अब इंडस्ट्री साल 2023 में प्रभास और शाहरुख खान पर दांव खेला रही है।

    2023

    प्रभास और शाहरुख पर लगा बड़ा दांव

    साउथ सुपरस्टार प्रभास पर फिल्म इंडस्ट्री ने 1,350 करोड़ की इन्वेस्टमेंट की है। उनकी तीन फिल्में 'आदिपुरुष', 'प्रोजेक्ट-के' और 'सालार' आने वाली हैं, जिनका बजट क्रमश: 650 करोड़, 500 करोड़ और 200 करोड़ रुपये है।

    वहीं, शाहरुख की तीन फिल्मों पर कुल 700 करोड़ की लागत लगी है। इसमें 'पठान' (बजट- 250 करोड़), 'जवान' (बजट- 200 करोड़) और 'डंकी' (बजट- 250 करोड़) का नाम शामिल है।

    इनके अलावा सलमान खान, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर आदि की फिल्में भी आएंगी।

    डाटा

    सलमान, कार्तिक और रणबीर की फिल्मों पर लगी इतने करोड़ की लागत

    सलमान खान की 'टाइगर 3' (बजट-225 करोड़) और 'किसी का भाई किसी की जान' (बजट-90 करोड़) आने वाली है। अभिनेता की फिल्मों पर 315 करोड़ की लागत लगी हुई है।

    साल 2022 में सफल साबित हुए कार्तिक आर्यन पर इंडस्ट्री ने 85 करोड़ (शहजादा- 60 करोड़ और सत्यप्रेम की कथा- 25 करोड़) की इन्वेटमेंट की है।

    वहीं बीत रहे वर्ष में एक फ्लॉप और एक हिट फिल्म देने वाले रणबीर पर 190 करोड़ का दांव खेला गया है।

    अपकमिंग फिल्म

    आने वाली हैं साउथ की ये बड़ी फिल्में

    बॉलीवुड अभिनेताओं पर लगा दांव कितना सफल साबित होगा यह तो समय ही बताएगा।

    हालांकि, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान होने की संभावना नहीं है। क्योंकि, अगले साल साउथ की सात बड़ी फिल्में - 'सालार', 'पुष्पा: द रूल', 'जेलर', 'प्रोजेक्ट-के', 'पोन्नियिन सेल्वन-2', 'वारिसु' और 'इंडियन 2' रिलीज होने वाली हैं।

    बता दें कि बीत रहे वर्ष में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को तमिल, तेलुगू और कन्नड़ की फिल्मों के जरिए लगभग 1,500 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    आगामी फिल्में
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' ने दुनियाभर में कमाए 100 करोड़ रुपये सैफ अली खान
    आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' ने पहले वीकेंड में कमाए 15 करोड़ रुपये आयुष्मान खुराना
    पुनीत राजकुमार को ऑफर की गई थी 'कांतारा', ऋषभ शेट्टी ने किया याद कांतारा फिल्म
    शाहरुख खान के जन्मदिन पर दोबारा रिलीज हुई DDLJ की कितनी हुई कमाई? शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    'रामायण' फिल्म की शूटिंग अगले साल सितंबर में होगी शुरू, मधु मंटेना ने दी जानकारी मधु मंटेना
    अक्षय कुमार सेक्स एजुकेशन पर आधारित फिल्म में आएंगे नजर लेटेस्ट वेब सीरीज
    हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार की हो सकती है वापसी, अभिनेता को मनाने में जुटे निर्माता अक्षय कुमार
    क्या अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' सेक्स एजुकेशन पर आधारित होगी? अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान अल्लू अर्जुन
    शाहरुख के 'झूमे जो पठान' पर लगे कॉपी करने के आरोप, पुराने गाने की नकल बताया शाहरुख खान
    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक हनी सिंह
    पश्चिम बंगाल में गायक शान के कार्यक्रम में भगदड़, चार लोग घायल पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025