NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड के इन कलाकारों के आज भी पाकिस्तान में हैं पैतृक घर
    मनोरंजन

    बॉलीवुड के इन कलाकारों के आज भी पाकिस्तान में हैं पैतृक घर

    बॉलीवुड के इन कलाकारों के आज भी पाकिस्तान में हैं पैतृक घर
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 12, 2020, 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बॉलीवुड के इन कलाकारों के आज भी पाकिस्तान में हैं पैतृक घर

    बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपनी मेहनत से खूब सारे पैसे कमाए हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जिनको पैतृक संपत्ति मिली हुई है। कुछ कलाकारों की पैतृक संपत्ति भारत में स्थित है तो कुछ की पाकिस्तान में है। जी हां, 1947 में भारत-पाकिस्तान का बंटवारा होते समय बॉलीवुड हस्तियों के कुछ पूर्वज भी भारत आकर बस गए थे। आज हम आपको बॉलीवुड के पांच ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिनके आज भी पाकिस्तान में पैतृक घर हैं।

    राज कपूर: पेशावर (पाकिस्तान)

    बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड कलाकार राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था, तब उनका परिवार वहां कपूर हवेली में रहता था। राज कपूर का बचपन कपूर हवेली में ही बीता है। अगर बंटवारा न हुआ होता तो आज भी कपूर परिवार पाकिस्तान में रह रहा होता। हालांकि, वर्तमान में खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने राज कपूर की पैतृक हवेली का पुनर्निर्माण कराकर उसे संग्रहालय बना दिया है।

    दिलीप कुमार: पेशावर (पाकिस्तान)

    बॉलीवुड के ट्रेजड़ी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार का जन्म भी पेशावर के पाकिस्तान में हुआ था। आजादी के बाद उनका भी परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। दिलीप साहब ने अपना बचपन उसी घर में बिताया है और उस घर से उनकी कई यादें भी जुड़ी हुई हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान सरकार दिलीप साहब का पैतृक घर खरीदकर सुरक्षित रखेगी। दरअसल, उनके घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है।

    राजेश खन्ना: बुरेवाला (पाकिस्तान)

    बॉलीवुड के सुपरस्टार काका यानी राजेश खन्ना का भी पैतृक घर पाकिस्तान में है। यही वजह है कि जब काका की मृत्यु हुई थी तो पाकिस्तान में शोक सभा का आयोजन किया गया था। उनका जन्म कहां हुआ था, इसका खुलासा कभी नहीं हुआ, लेकिन जानकारी के अनुसार काका पाकिस्तान स्थित अपने पैतृक घर में लगभग पांच साल तक रहे थे। हालांकि, उनका घर वर्तमान में सुरक्षित है या नहीं, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

    संजय दत्त: झेलम (पाकिस्तान)

    बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान के झेलम में हुआ था। वहीं, उनकी मां नर्गिस का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। बंटवारे के बाद दोनों का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। इस वजह से बाबा का भी पैतृक घर पाकिस्तान में है। एक बार बाबा अपने पैतृक घर को देखने पाकिस्तान गए थे और उसमें रहने वाले परिवार ने उनके लिए विशेष व्यवस्था भी की थी।

    शाहरुख खान: पेशावर (पाकिस्तान)

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पिता का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बंटवारे के बाद वो दिल्ली आकर बस गए थे। बता दें कि शाहरुख का पैतृक घर राज कपूर और दिलीप कुमार के घर के आस-पास ही स्थित है। बचपन में शाहरुख एक बार अपने पिता के साथ उस घर को देखने गए थे। वर्तमान में उनके पैतृक घर की हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन आज भी शाहरुख के कई चचेरे भाई वहीं रहते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    संजय दत्त
    दिलीप कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज मनोरंजन
    'फास्ट एक्स' बनी इस साल भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म विन डीजल
    क्रिकेटर शुभमन गिल अब अभिनय में आजमाएंगे हाथ? बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कही यह बात शुभमन गिल
    'सत्यप्रेम की कथा': कार्तिक के गाने पर निर्माताओं ने लगाए करोड़ों रुपये, क्या होगा खास? सत्यप्रेम की कथा

    शाहरुख खान

    नया संसद भवन: शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत इन हस्तियों ने दी शुभकामाएं अक्षय कुमार
    रियलमी ने शाहरुख खान को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर  रियलमी
    'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    लक्ष्य लालवानी ने मारी बाजी, बने आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' के हीरो आर्यन खान

    संजय दत्त

    फिल्म 'दुश्मन' को 25 साल पूरे, काजोल ने बताया सबसे डरावनी फिल्मों में से एक काजोल
    पिता सुनील दत्त को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा किया खूबसूरत वीडियो  सुनील दत्त
    अक्षय की 'आवारा पागल दीवाना 2' में नजर आ सकते हैं संजय दत्त और अरशद वारसी  अक्षय कुमार
    संजय दत्त फिल्म 'वंदे मातरम' में लगाएंगे देशभक्ति का तड़का, 'सैराट' स्टार आकाश ठोसर भी जुड़े बॉलीवुड समाचार

    दिलीप कुमार

    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें लता मंगेशकर
    #NewsBytesExplainer: हिंदी सिनेमा की शुरुआत कब और कैसे हुई? जानिए पूरा इतिहास बॉलीवुड समाचार
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती: सदाबहार फिल्में जिनके बिना मुश्किल है हिंदी सिनेमा की कल्पना बॉलीवुड समाचार
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती पर चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी उनकी फिल्में बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023