Loading...
बॉलीवुड के ये सितारे बने टीवी होस्ट, अब सूची में जुड़ा इसका नाम
बड़े पर्दे के इन सितारों ने टीवी पर संभाली कमान

बॉलीवुड के ये सितारे बने टीवी होस्ट, अब सूची में जुड़ा इसका नाम

Aug 13, 2026
09:22 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अब टीवी पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह लंबे समय से 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट कर रहे अनूप सोनी की जगह नजर आएंगे। 'क्राइम पेट्रोल 2026' का नया सीजन 31 अगस्त से सोनी पर प्रसारित होगा। खबरों के मुताबिक, अजय ने शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। अजय से पहले भी मशहूर अभिनेताओं ने कई टीवी शोज होस्ट किए हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में..

#1 & #2

अमिताभ बच्चन और सलमान खान

अमिताभ बच्चन का टेलीविजन का सफर साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ शुरू हुआ। फिर यह क्विज शो उनकी पहचान का अहम हिस्सा बना और उनकी होस्टिंग शो के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक रहा।

सलमान खान ने सबसे पहले 2008 में सेलिब्रिटी गेम शो 'दस का दम' को होस्ट किया और बाद में 'बिग बॉस' की पहचान बन गए। इस साल वो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन होस्ट करेंगे।

#3 & #4

शाहरुख खान और रणवीर सिंह

शाहरुख खान का टेलीविजन से भी खास नाता रहा है। उन्होंने 2007 में अमिताभ बच्चन की जगह 'कौन बनेगा करोड़पति' का तीसरा सीजन को होस्ट किया। इसके बाद उन्होंने 2008 में 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' और 2011 में 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट' जैसे शो होस्ट किए।

रणवीर सिंह ने 2021 में कलर्स टीवी के 'द बिग पिक्चर' शो के जरिए होस्ट के तौर पर टेलीविजन पर डेब्यू किया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' में जज के तौर पर टेलीविजन पर डेब्यू किया और बाद में 'यारों की बारात' और 'विक्टा का उत्तर' जैसे शो होस्ट किए। वहीं हाल ही में उन्होंने फराह खान के साथ 'लॉक अप 2' को भी होस्ट किया।

ADVERTISEMENT