NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां
    बॉलीवुड फिल्में, जिनमें प्रियंका चोपड़ा का दिखा दमखम (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 29, 2023
    09:27 pm

    क्या है खबर?

    एक अमेरिकी पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि बॉलीवुड की राजनीति से तंग आकर उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था।

    इसके बाद से हर कोई प्रियंका की सफलता को बॉलीवुड की गुटबाजी पर तमाचा बता रहा है।

    प्रियंका का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आप अभिनेत्रियों का क्रेडिट नहीं छीन सकते।

    आइए, नजर डालते हैं प्रियंका की उन फिल्मों पर जो उनके अभिनय से पहचानी जाती हैं।

    #1

    बर्फी

    2012 की फिल्म 'बर्फी' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी।

    फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में रणबीर का किरदार बर्फी सुन-बोल नहीं सकता, वहीं झिलमिल (प्रियंका) ऑटिज्म से पीड़ित है।

    फिल्म में दिखाया गया है कि हर किसी की अपनी दुनिया होती है। जरूरी नहीं कि जो सामाज में स्वीकार हो, वही सही हो। इस खूबसूरत फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #2

    मैरी कॉम

    प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की बायोपिक है।

    फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम का किरदार निभाया है। उनकी युवा उम्र से लेकर उनके औलंपिक पदक जीतने तक के सफर को प्रियंका ने दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा है।

    एक खिलाड़ी की ऊर्जा, उसकी मेहनत और घरेलू जिम्मेदारियां, प्रियंका ने अपने बेहतरीन अभिनय से इस फिल्म को अपने कंधों पर संभाला है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    फैशन

    'फैशन' प्रियंका चोपड़ा की दमदार फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ कंगना रनौत भी नजर आई थीं।

    मधुर भंडारकर की यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री की काली दुनिया को दिखाती है। फिल्म में प्रियंका का किरदार एक उभरती हुई मॉडल का था।

    इंडस्ट्री के एक बड़ी शख्सियत के साथ 'समझौता' करने से मना करने पर उसको इंडस्ट्री से किनारे लगा दिया जाता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #4

    वॉट्स योर राशी

    'वॉट्स योर राशी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन यह प्रियंका के करियर की खास फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रियंका ने 12 किरदार निभाए थे।

    एक ही फिल्म में 12 किरदारों से प्रियंका ने कमल हासन का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 'दशावतारम' में दस किरदार निभाए थे। इस फिल्म में प्रियंका के साथ हरमन बावेजा नजर आए थे।

    हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #5

    7 खून माफ

    '7 खून माफ' रस्किन बॉन्ड की किताब 'सुजैनास सेवेन हस्बैंड्स'पर आधारित है।

    फिल्म में प्रियंका का किरदार सच्चे प्यार की तलाश में कई शादी करती है, लेकिन उसके हर पति की रहस्यमई मौत हो जाती है।

    इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में प्रियंका नील नितिन मुकेश, इरफान खान, जॉन अब्राहम, नसीरुद्दीन शाह जैसे अभिनेताओं के साथ नजर आई थीं। विशाल भारद्वाज की यह फिल्म 2011 में आई थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    प्रियंका चोपड़ा

    शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे? सेलिब्रिटी गॉसिप
    सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड के दमदार सहायक किरदार, जो मुख्य किरदारों के सामने भी अलग चमके बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा आईं भारत, भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा संजय लीला भंसाली

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ  राम चरण
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' में नहीं था 'पुष्पा झुकेगा नहीं' डायलॉग, श्रेयस तलपड़े ने किया खुलासा श्रेयस तलपड़े
    अक्षय कुमार ने चोट लगने के बावजूद की शूटिंग, किया 15 करोड़ रुपये का एक्शन सीन अक्षय कुमार
    जीत की फिल्म 'चेंगिज' का पहला गाना जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज   बंगाली सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025