NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कारगिल के वीरों की याद दिलाती हैं ये फिल्में, इन्हें देख भर आएंगी आंखें
    अगली खबर
    कारगिल के वीरों की याद दिलाती हैं ये फिल्में, इन्हें देख भर आएंगी आंखें
    'शेरशाह' से लेकर 'LOC कारगिल' तक, कारगिल युद्ध पर बनी हैं ये शानदार फिल्में

    कारगिल के वीरों की याद दिलाती हैं ये फिल्में, इन्हें देख भर आएंगी आंखें

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 26, 2023
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    पूरा देश आज यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मना रहा है। 26 जुलाई, 1999 को घोषित कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

    युद्ध भूमि में जांबाजों के दिखाए गए शौर्य और उनकी शहादत पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं।

    आइए आपको आज कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें कारगिल युद्ध और देश के जवानों की कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।

    #1

    'LOC: कारगिल'

    निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की ज्यादात्तर फिल्में देश को समर्पित रही हैं। उनकी बनाई 'बॉर्डर' तो इतिहास में दर्ज है ही। इसके अलावा उन्होंने 'LOC: कारगिल' बनाई, जिसमें कारगिल युद्ध की कहानी को दर्शाया गया।

    4 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म दुनिया की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है।

    फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, संजय कपूर, मनोज बाजपेयी और अक्षय खन्ना ने अहम भूमिका निभाई थी।

    यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    'शेरशाह'

    शेरशाह महज युद्ध नहीं, बल्कि एक योद्धा के जीवन की सच्ची दास्तां है। यह फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।

    फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख ऐसा लगता है कि उनका जन्म ही इसी किरदार के लिए हुआ है। देश के प्रति एक सैनिक के कर्तव्यों और उसके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में पेश किया।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'

    यह फिल्म पूर्व भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना के अविश्वसनीय वास्तविक जीवन पर आधारित है। कहानी में गुंजन सक्‍सेना (जाह्नवी कपूर) के संघर्ष और वीरता के बीच लैंगिक भेदभाव को पर्दे पर उतारा गया है।

    'कारगिल गर्ल' के नाम से मशहूर गुंजन सक्‍सेना को 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अनुकरणीय साहस दिखाने के लिए शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    फिल्म में उनके संघर्ष और सफलता को बखूबी दिखाया गया है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #4

    'लक्ष्य'

    यह ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था।

    फिल्म एक युवा लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सेना में भर्ती होता है और कारगिल युद्ध लड़ने वाले भारतीय सैनिकों में से एक है।

    फिल्म में कारगिल युद्ध की घटनाएं बहुत अच्छे से दिखाई गई हैं।

    अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसका लुत्फ नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।

    #5

    'टैंगो चार्ली'

    फिल्म 'टैंगो चार्ली' में अजय देवगन फौजी की भूमिका में दिखे थे। फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, संजय दत्त और सुनील शेट्टी भी थे। मणिशंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

    इसमें अलग-अलग युद्ध दिखाए गए थे। इसके आखिरी हिस्से में कारगिल युद्ध दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया कि सच्चे सिपाही जन्म नहीं लेते, बस बन जाते हैं।

    यह फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस:  वीकेंड पर 'अजमेर 92' की कमाई में मामूली बढ़त, सभी फिल्मों को मिला फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बरेली में किसका झुमका गिरा था, जिसके बाद बना 'झुमका गिरा रे'? अमिताभ से है कनेक्शन अमिताभ बच्चन
    रेखा पर मनगढ़ंत खबरों के खिलाफ कर्रवाई करेंगे लेखक यासीर उस्मान, जानिए पूरा मामला रेखा
    विजय वर्मा ने 'रोडीज' के दिल्ली ऑडिशन देख की थी 'पिंक' की तैयारी, यह थी वजह विजय वर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025