NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की इन फिल्मों को पाकिस्तान में मिला खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट
    अगली खबर
    बॉलीवुड की इन फिल्मों को पाकिस्तान में मिला खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट
    पाकिस्तान में पसंद की गईं ये बॉलीवुड फिल्में

    बॉलीवुड की इन फिल्मों को पाकिस्तान में मिला खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 27, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    यूं तो दक्षिण एशियाई देशों में भारत और पाकिस्तान की गिनती दुश्मन देशों के रूप में होती है, लेकिन कई स्तरों पर यह दुश्मनी कम होती दिखती है।

    खासकर, खेल और कला को दोनों ही देशों के लोगों का भरपूर प्यार मिलता है।

    जहां भारत में पाकिस्तानी गायकों की खूब लोकप्रियता है, वहीं पाकिस्तान में भारतीय फिल्में खूब पसंद की जाती हैं।

    आइए, आपको बताते हैं पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं बॉलीवुड की खास फिल्मों के बारे में।

    #1

    संजू

    रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने पाकिस्तान में करीब 37.60 करोड़ रुपये कमाए थे।

    राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी जिसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

    बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ने भारत में करीब 334 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 578 करोड़ रुपये रहा था।

    फिल्म में परेश रावल और विक्की कौशल भी नजर आए थे।

    #2

    धूम 3

    'धूम' फ्रैंचाइजी की यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया।

    फिल्म को पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये मिले थे।

    भारत में इस फिल्म ने 260 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इसके पहले 'धूम' 2004 और 'धूम 2' 2006 में रिलीज हुई थी।

    #3

    बजरंगी भाईजान

    सलमान खान की यह फिल्म एक पाकिस्तानी बच्ची पर आधारित थी जो भारत में खो जाती है। इसके बाद सलमान का किरदार इस बच्ची को पाकिस्तान में उसके घर तक छोड़ने की ठानता है।

    फिल्म ने पाकिस्तान में करीब 23 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई करीब 315 करोड़ रुपये रही।

    यह फिल्म 2015 की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी। फिल्म का म्यूजिक भी काफी पसंद किया गया।

    #4

    PK

    रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की फिल्म PK ने पाकिस्तान में करीब 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    इस फिल्म में भी एक भारतीय लड़की (अनुष्का शर्मा) और पाकिस्तानी लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया था।

    फिल्म ने अलग-अलग धर्मों के अंधविश्वास पर चोट की थी।

    भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 337 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ था।

    #5

    दिलवाले

    शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले भी पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है।

    फिल्म ने पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भारत में फिल्म की कमाई करीब 139 करोड़ रुपये थी।

    रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    फिल्म अपने लोकेशन्स की वजह से काफी पसंद की गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    आमिर खान

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    बॉलीवुड समाचार

    टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कपिल की फिल्म, कॉमेडी छोड़ दिखा नया अंदाज कपिल शर्मा
    आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी सेलिब्रिटी गॉसिप
    बेटी न्यासा के जन्म से पहले मेरा दो बार गर्भपात हो चुका है- काजोल अजय देवगन
    'ब्रेन डेड' नहीं हैं राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन के मैनेजर ने अफवाहों को किया खारिज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    शाहरुख खान

    सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका सलमान खान
    गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज बॉलीवुड समाचार
    क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बड़ी राहत, NCB से मिली क्लीन चिट मुंबई

    सलमान खान

    बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज सेलिब्रिटी गॉसिप
    आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? बॉलीवुड समाचार
    कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा सेलिब्रिटी गॉसिप

    आमिर खान

    IPL फाइनल के दौरान रिलीज होगा आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल मैच के दौरान हिंदी में कमेंट्री करेंगे आमिर खान इंडियन प्रीमियर लीग
    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों को भावुक कर गई कहानी बॉलीवुड समाचार
    सलमान से ऋतिक रोशन तक, इन बॉलीवुड सितारों ने छोड़ी धूम्रपान की लत सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025