NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, सुबह की सैर के दौरान पड़ा दिल का दौरा
    अगली खबर
    'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, सुबह की सैर के दौरान पड़ा दिल का दौरा
    निर्देशक संजय गढ़वी का निधन

    'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, सुबह की सैर के दौरान पड़ा दिल का दौरा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 19, 2023
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी फिल्मों के जानेमाने निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे।

    संजय 'धूम' और 'धूम 2' समेत कई सफल और मनोरंजक फिल्मों का निर्देशन कर चुके थे। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड कलाकार स्तब्ध हैं।

    जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को सुबह टहलते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

    खबर

    सुबह की सैर के वक्त पड़ा दिल का दौरा

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय रविवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके साथ ही उन्हें खूब पसीना भी आया। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया जाएगा, जिसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    फिल्में 

    इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं संजय

    संजय ने 2000 की फिल्म 'तेरे लिए' से निर्देशक के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, इस फिल्म को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली थी। इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म 'मेरे यार की शादी है' आई थी।

    संजय को असली लोकप्रियता 2004 की फिल्म 'धूम' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने इसके सीक्वल 'धूम 2' का भी निर्देशन किया था।

    'किडनैप', 'अजब गजब लव', 'ऑपरेशन परिंदे' भी उनकी फिल्मों में शुमार है।

    श्रद्धांजलि 

    गमगीन हुआ बॉलीवुड

    संजय के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से हर कोई हैरान है। फिल्म जगत के उनके साथी इस खबर से गमगीन हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

    यशराज फिल्म्स ने एक्स पर याद करते हुए लिखा, 'पर्दे पर उन्होंने जो जादू किया है, उसका हमेशा आनंद लिया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

    निर्देशक कुणाल कोहली ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह संजय के जाने के बारे में लिखेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    YRF ने दी श्रद्धांजली

    The magic he created on screen will be cherished forever. May his soul rest in peace. #SanjayGadhvi pic.twitter.com/1wstfQZpFO

    — Yash Raj Films (@yrf) November 19, 2023

    दुखद 

    दिल का दौरा से इन हस्तियों ने गंवाई जान

    इसी साल अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    पिछले साल दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद लंबे समय तक अस्तपताल में भर्ती रहे थे और जिंदगी की जंग हार गए थे।

    लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने भी दिल के दौरे की वजह से दुनिया को अलविदा कहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    आदर जैन, तारा सुतारिया को छोड़ अलेखा आडवाणी को कर रहे डेट, जानिए उनके बारे में  तारा सुतारिया
    गौहर नहीं बनना चाहती थीं 'गणपत'का हिस्सा, बोलीं- निर्देशक के कहने पर की ये फिल्म गौहर खान
    ऐश्वर्या पर भद्दी टिप्पणी कर बुरे फंसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक, लोग बोले- शर्म करो ऐश्वर्या राय
    कृतिका कामरा के घर की अंदर की तस्वीरें आईं सामने, नजरें हटाना होगा मुश्किल  कृतिका कामरा

    सेलिब्रिटी की मौत

    दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू का निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'RRR' एक्टर रे स्टीवेंसन के निधन से सकते में एसएस राजामौली, टीम ने यूं दी श्रद्धांजलि RRR फिल्म
    'साराभाई वर्सेज साराभाई' अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, रूपाली गांगुली हुईं भावुक टीवी जगत की खबरें
    'अनुपमा' फेम अभिनेता नितेश पांडे का निधन, 51 की उम्र में ली अंतिम सांस टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025