अपनी पहली दिवाली मना रही हैं ये जोड़ियां, जानिए किसकी क्या है योजना
क्या है खबर?
देशभर में 12 नवंबर को धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। घर की सफाई से लेकर, सजावट, जमगमगाहट और मिठाइयों की खूशबू, हर कोई इस त्यौहार की जश्न में सराबोर है।
दिवाली से पहले इसकी तैयारी में लगने वाली मेहनत के कारण यह यादगार और भावुक भी होता है। शादीशुदा जोड़ियों के लिए उनकी पहली दिवाली खास मायने रखती है।
आइए उन जोड़ियों पर नजर डालते हैं जो इस साल अपनी पहली दिवाली मना रही हैं।
#1
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की चहेती जोड़ियों में से एक हैं। दर्शकों के साथ ही दोनों पपराजियों की भी पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं।
हाल ही में वे एक भव्य दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले नजर आए। शादी के बाद यह कियारा और सिद्धार्थ की पहली दिवाली है। ऐसे में उनके लिए यह बेहद खास है।
दोनों ने इसी साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर में शादी रचाई थी।
#2
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद
स्वरा भास्कर ने जनवरी में समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरेज की थी। इसके बाद मार्च में उन्होंने अपनी शादी की रस्में भी पूरी की थीं।
हाल ही में स्वरा एक बेटी की मां बनी हैं। यह इस छोटे से नए परिवार की साथ में पहली दिवाली है।
वैसे तो स्वरा को पार्टियां खूब पसंद हैं, लेकिन इस बार अपनी नन्हीं बेटी का ख्याल रखने के लिए वह दिवाली सादगी से मनाएंगी।
#3
पलक मुच्छल-मिथुन
गायिका पलक मुच्छल के लिए भी इस बार की दिवाली खास है। मिथुन के साथ शादी के बाद यह उनकी पहली दिवाली है। दोनों ही इस मौके का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
एक बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों इसके लिए काफी उत्साहित हैं। एक दीया खरीदने के लिए भी दोनों साथ में जाते हैं।
उन्होंने पूरे हफ्ते के कार्यक्रमों की योजना बनाई है और करीब 1 महीने से इसकी तैयारी कर रहे हैं।
#4
असीस कौर- गोल्डी सोहेल
गायिका असीस कौर के लिए भी इस साल दिवाली खास है। यह उनकी और उनके पति गोल्डी सोहेल के साथ पहली दिवाली है।
असीस ने मीडिया को बताया कि हर साल वह सादगी से दिवाली मनाती थीं, लेकिन इस बार नया घर है और नया माहौल है। वह पहली बार पति के साथ मेहमानों को दिवाली पर निमंत्रण दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि घर की सफाई पहले ही शुरू हो गई थी।
#5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा ने सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। दोनों की शादी मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक जगत में सुर्खियों में रही थी।
शादी के बाद यह इस जोड़ी की पहली दिवाली है।
परिणीति और राघव ने दिवाली की अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इनके लिए यह दोहरे जश्न का मौका है। दिवाली के एक दिन पहले 11 नवंबर को दोनों राघव के जन्मदिन का भी जश्न मना रहे हैं।