NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉस्को के समर्थन में उतरे बॉलीवुड के कोरियोग्राफर, गायकों की तरह श्रेय दिए जाने की मांग
    अगली खबर
    बॉस्को के समर्थन में उतरे बॉलीवुड के कोरियोग्राफर, गायकों की तरह श्रेय दिए जाने की मांग
    बॉस्को मार्टिस ने उठाई कोरियोग्राफरों के हक की आवाज

    बॉस्को के समर्थन में उतरे बॉलीवुड के कोरियोग्राफर, गायकों की तरह श्रेय दिए जाने की मांग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 03, 2024
    01:19 pm

    क्या है खबर?

    संगीत और गाने भारतीय सिनेमा की पहचान हैं। प्रशंसक इन गानों पर झूमते नजर आते हैं। स्कूल-कॉलेज के समारोह हों या फिर शादियां, इन गानों पर डांस करने का खूब चलन है।

    डांस के जिन लोकप्रिय स्टेप की लोग घर-घर में नकल करते हैं, उन्हें बनाने वालों के नाम शायद ही किसी को पता हों।

    बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने क्रेडिट दिए जाने के लिए आवाज उठाई है। इसके बाद कई कोरियोग्राफर ने उनका समर्थन किया है।

    मांग

    बॉस्को ने उठाई थी क्रेडिट दिए जाने की मांग

    बॉस्को ने इंस्टाग्राम पर कोरियोग्राफर को भी गायक, संगीतकार की तरह गानों के पोस्टर, यूट्यूब वीडियो और अन्य जगहों पर क्रेडिट दिए जाने की मांग की थी।

    उन्होंन लिखा था, "जब गीतकार और गायकों को लोग सम्मान देते हैं, तो कोरियोग्राफर को क्यों नहीं, जो कलाकारों और पूरे देश को झूमना सिखाते हैं?"

    उनके इस पोस्ट के बाद ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' के गानों में उन्हें क्रेडिट दिने के लिए निर्माताओं से बात की है।

    बयान

    हमें क्रेडिट के लिए भीख क्यों मांगनी पड़ती है?- बॉस्को

    टाइम्स नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमारे डांस स्टेप पर सारा देश झूमता है, लेकिन हमें उसका श्रेय नहीं मिलता। जब भी मैं किसी गाने की कोरियोग्राफी करता हूं, तो मुझे पोस्टर पर अपना नाम लिखवाने के लिए कहना पड़ता है। दुर्भाग्य से टीजर और ट्रेलर में हमारे नाम नहीं लिखे जाते हैं। हमें क्रेडिट के लिए भीख क्यों मांगनी पड़ती है। यह योग्य लोगों को सम्मानपूर्वक मिलना चाहिए।"

    लड़ाई 

    "कोरियोग्राफरों को होना चाहिए एकजुट"

    उन्होंने आगे कहा, "सबसे पहले फिल्म के निर्देशकों, कलाकारों और निर्माताओं को हमारे काम को तवज्जो देनी चाहिए। यह सिर्फ शुरुआत है। स्थापित कोरियोग्राफरों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर लड़ना चाहिए। यह किसी एक कोरियोग्राफर को श्रेय देने की बात नहीं है। यह सभी के लिए एक निष्पक्ष सौदे की बात है।"

    उन्होंने 'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' के विश्वभर में प्रसिद्ध होने के बाद भी कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को तवज्जो न दिए जाने पर निराशा जताई।

    समर्थन

    अन्य कोरियोगग्राफरों ने किया समर्थन

    बॉस्को की मांग के बाद फिल्म जगत के अन्य कोरियोग्राफर भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

    कोरियोग्राफर मुदस्सर खान का कहना है, "लोगों को लगता है कि नाचना आसान है, यह गलत है।"

    कोरियोग्राफर करिश्मा चव्हाण को लगता है कि फिल्म जगत अब डांस को कला नहीं समझता है।

    'पद्मावत' में 'घूमर' की कोरियोग्राफी करने वालीं ज्योति तोमर का कहना है कि वह 36 सालों से इस पेशे में हैं, लेकिन उन्हें अब भी लोग नहीं पहचानते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बॉस्को-सीजर (बॉस्को मार्टिस और सीजर गोनसाल्विस) बॉलीवुड की चर्चित कोरियोग्राफर जोड़ी हैं। उन्होंने 'पठान', 'वॉर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'तमाशा' जैसी फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की है। बीते दिनों 'झूमे जो पठान' के डांस स्टेप ने खूब चर्चा बटोरी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की टेलीकॉम कंपनियों की याचिका, जानिए क्या है मामला  वोडाफोन-आइडिया
    बेंजामिन नेतन्याहू का दावा, इजरायल जल्द गाजा पर पूर्ण नियंत्रण कर लेगा बेंजामिन नेतन्याहू
    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    साइबर ठगों को मात देगी आपकी सतर्कता, बड़े काम का है यह नंबर  साइबर अपराध

    बॉलीवुड समाचार

    तृषा कृष्णन 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी को तैयार, बनेंगी सलमान खान की जोड़ीदार सलमान खान
    प्रियंका चोपड़ा कर रही अपने बैनर के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम, मां मधु का खुलासा प्रियंका चोपड़ा
    अलविदा 2023: सुहाना खान से खुशी कपूर तक, इन स्टारकिड्स के डेब्यू ने बटोरीं सुर्खियां पलक तिवारी
    अलविदा 2023: बॉबी देओल से विक्की कौशल तक, इन सितारों ने छोटे किरदारों से छोड़ी छाप विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025