Page Loader
सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें

सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें

Jul 03, 2020
10:40 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार को देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। इस खबर से पूरी फिल्म सदमे में है। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहीं। सरोज खान बेशक आज हमारे बीच नहीं, लेकिन इंडस्ट्री को दी अपने बेहतरीन नृत्यकला के जरिए वह हमारे हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। आइए आज एक नजर डालते हैं सरोज खान की कुछ अनदेखी तस्वीरों पर।

#1

अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ सरोज खान

ये तस्वीर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के समय की है। यहां सरोज खान अभिनेता अनिल कपूर और दिवंगत अदाकार श्रीदेवी से बात करती हुई दिख रही हैं।

#2

बैकग्राउंड डांसर के रूप में सरोज खान

दिवंगत अदाकारा मधुबाला पर फिल्माए गए गाने 'आइए मेहरबान' में सरोज खान को बैकग्राउंड डांसर के तौर पर देखा गया।

#3

माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को गाने फिल्म वर्ष 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' के गाने 'कु कु' पर डांस मूव्स सिखाती हुईं सरोज खान

#4

श्रीदेवी के साथ सरोज खान

श्रीदेवी के पास बैठकर डांसिंग मूव्स बताती हुईं सरोज खान ने दिखाया अपना फनी अंदाज। जिस पर श्रीदेवी खिलखिलाकर हंस पड़ी।

#5

श्रीदेवी को डांस सिखाती सरोज खान

सरोज खान यहां श्रीदेवी को फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सुपरहिट गाने 'हवा हवाई' पर डांस मूव्य बताती हुईं। यहां उनके एक्सप्रेशन्स देखने वाले थे।

#6

ऐश्वर्या राय के साथ सरोज खान

वर्ष 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'ताल' के गाने 'तू रम्ता जोगी' के लिए ऐश्वर्या राय को डांस मूव्य सिखाती हुईं सरोज खान।

#7

शाहरुख खान के साथ सरोज

साड़ी पहनकर लड़की बने सुपरस्टार शाहरुख खान को यहां सरोज खान लड़कियों जैसे डांस मूव्स और अदाएं सिखा रही हैं।

#8

सुनील शेट्टी के साथ सरोज खान

इस तस्वीर में सरोज खान अभिनेता सुनील शेट्टी को एक गाने के लिए डांस मूव्स बताकर तैयार कर रही हैं।

#9

माधुरी और सुभाष घई के साथ सरोज खान

फिल्म 'खलनायक' के सेट पर माधुरी दीक्षित और डायरेक्टर सुभाष घई के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करती हुईं सरोज खान

#10

आखिरी दिनों में ऐसी हो गई थीं सरोज

ये सरोज खान के आखिरी दिनों की तस्वीर है जिसमें वह काफी कमजोर दिख रही हैं। यहां वह अपने लोगों से कोरोना काल में घर में ही रहने की अपील कर रही हैं।