
कंगना रनौत ही नहीं, इस सितारों ने भी घर से भागकर बनाया बॉलीवुड में करियर
क्या है खबर?
बॉलीवुड में हजारों लोग किस्मत आजमाने आते हैं। जहां कुछ परिवार की रजामंदी से मुंबई का रुख करते हैं, वहीं बहुत से ऐसे होते हैं जो माता-पिता के खिलाफ जाकर कलाकार बनने निकलते हैं।
हिंदी सिनेमा में एक-दो नहीं बल्कि ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के बिना अभिनय में करियर बनाया। ऐसा करने के लिए उन्हें घर से भागना पड़ा था।
चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो घर से भागकर बॉलीवुड आए थे।
#1
कंगना रनौत
इस सूची में पहला नाम बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत का आता है। अभिनेत्री को बचपन से ही अभिनय की दुनिया में आन की रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर 16-17 की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था।
कंगना के घरवाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मी दुनिया में आए, लेकिन अभिनेत्री घर छोड़ दिल्ली मॉडलिंग करने जा पहुंचीं। इस क्षेत्र में सफल होने के बाद उन्होंने मुंबई जाकर अभिनेत्री बनने की ओर कदम बढ़ाए।
#2
मल्लिका शेरावत
'मर्डर', 'वेलकम' और 'डबल धमाल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली मल्लिका शेरावत भी घर से भागकर मुंबई नगरी आई थीं।
बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले मल्लिका को रीमा लांबा के नाम से पहचाना जाता है। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनेत्री बनें। ऐसे में वे अपने घर से गहनें चुराकर भागी थीं।
शुरुआती दिनों में मल्लिका ने अपने गहने बेचकर मुंबई में गुजारा किया था।
#3
नसीरुद्दीन शाह
थिएटर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भी परिवार से विरोध का सामना करना पड़ा था।
अभिनेता के अनुसार, वे अपने पिता को कभी नहीं समझे और ना ही उनके पिता ने कभी उन्हें समझा। ऐसे में जब उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देखा तो वे उनके खिलाफ हो गए थे।
ऐसे में नसीरुद्दीन को घर से भागना पड़ा था। अभिनेता की पहली फिल्म 'निशांत' थी, जो 1975 में रिलीज हुई थी।
#4 और #5
राजेश खन्ना और विजय वर्मा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार रहे अभिनेता राजेश खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने फिल्मों में ऐसा अभिनय कौशल दिखाया था कि सभी उनके दीवाने हो गए थे। हालांकि, अगर खन्ना अपने घर से नहीं भागते तो कभी भी अभिनेता नहीं बन पाते।
विजय वर्मा ने खुद खुलासा किया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनेता बने इसलिए वह घर से भाग गए थे। वे साउथ और बॉलीवुड दोनों में काम कर रहे हैं।