मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे
क्या है खबर?
सेलिब्रिटीज की छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। अगर आप अपने पसंदीदा सितारे को फॉलो करते हैं तो आपको उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन के नाम भी पता होंगे।
कई सितारे किसी खास जगह पर बार-बार नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कई सितारों ने ऐसी जगहों पर अपना घर भी ले लिया है जहां वे अकसर समय बिताने जाते हैं।
उन सितारों की बात करते हैं, जो पहाड़ों पर आलीशान बंगले के मालिक हैं।
#1
कंगना रनौत
कंगना रनौत अकसर अपनी बहन रंगोली के साथ मनाली में समय बिताते नजर आती हैं। मुंबई में काम से जब भी कंगना को ब्रेक लेना होता है, वह फौरन मनाली पहुंच जाती हैं।
मनाली कंगना का होमटाउन है और यहां वह कई एकड़ में फैले एक बंगले की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना ने यह बंगला 30 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस आलीशान घर में सात बेडरूम है।
यह समुद्रतल से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर है।
#2
आमिर खान
बांद्रा के पाली हिल्स में आलीशान घर के मालिक होने के अलावा आमिर खान का पंचघनी में एक खूबसूरत घर है। दो एकड़ में फैला यह घर सुंदर नजारों और हरियाली के बीच स्थित है।
आमिर अकसर पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ यहां समय बिताते नजर आते थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने यह घर किरण से शादी करने के कुछ साल बाद लिया था। तब इस घर की कीमत सात करोड़ रुपये थी।
#3
सैफ अली खान
सैफ अली खान अकसर अपने परिवार के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाते नजर आते हैं। ऐल्प्स की खूबसूरत सफेद वादियों से अकसर करीना, सैफ और उनके बच्चों की तस्वीरें सामने आती हैं।
खबरों की मानें तो कपल ने वहां एक सुंदर सा घर खरीदा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्विटजरलैंड में उनके इस घर की कीमत 33 करोड़ रुपये है। उनका यह घर लोकप्रिय पर्यटन स्थल गस्टाड में है।
#4
सुनील शेट्टी
प्रकृति और पहाड़ों के बीच घर की बात है तो इस फेहरिश्त में 'हेरा फेरी' स्टार सुनील शेट्टी का भी नाम है।
खंडाला में पहाड़ों से घिरा यह घर उनके व्यक्तित्व की झलक दिखाता है। उनके इस घर में दुनिया भर से लाई गई कलाकृतियां मौजूद हैं। यह घर कई प्रकार के तकनीकी यंत्रों से लैस है।
इस घर में कई पूल एरिया हैं। सुनील अपने परिवार के साथ अकसर यहां क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।