अक्षय कुमार, सनी देओल समेत बॉलीवुड हस्तियों ने नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
क्या है खबर?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
समर्थकों से लेकर राजनीतिक हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ प्रधानमंत्री की चर्चा हो रही है।
सिर्फ राजनीतिक हस्तियां ही नहीं, मनोरंजन जगत के कलाकारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसने क्या कहा।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने भगवान राम से की तुलना
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मोदी की तस्वीर के साथ लिखा, 'दुनिया के सबसे प्रिय नेता को जन्मदिन मुबारक, एक साधारण इंसान, अपनी मेहनत और लगन से सशक्तिकरण की ऊंचाइयों तक पहुंचा और नए भारत का निर्माण किया। भारत के लोगों के लिए आप सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं हैं, भगवान राम की तरह आपका नाम भी लोगों के मन में बसा हुआ है। आपकी दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना है।'
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने की मोदी के कार्यकाल की तारीफ
अभिनेता अनुपम खेरअनुपम खेर ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों के साथ लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें। आप इतनी ही निष्ठा और कड़े परिश्रम के साथ आने वाले कई सालों तक हमारे भारत का नेतृत्व करते रहें। पिछले 9 सालों में आपने देश को जिस स्थान पर ला खड़ा किया है, उससे सभी भारतीय विश्व के हर कोने में गर्वित महसूस करते है।'
विवेक अग्निहोत्री
मोदी ने भारत का आत्मविश्वास बढ़ाया- विवेक अग्निहोत्री
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर लिखा, 'परिणामों के लिए काम करने वाले नेता नरेंद्र मोदी को जन्मदिन मुबारक। उन्होंने भारत का आत्मविश्वास 'भारत नहीं कर सकता' की संस्कृति से 'भारत कर सकता है' की ओर मोड़ दिया है। उन्होंने कोविड महामारी को इस तरह संभाला, जैसे विश्व का कोई अन्य नेता नहीं संभाल सका। इसने भारत की छवि 'संपेरों के देश' से 'विजेताओं के देश में बदल दी।'
विवेक अपनी फिल्म 'वैक्सीन वॉर' के लिए चर्चा में हैं।
सोनू सूद
सोनू सूद ने प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व को सराहा
अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर प्रधानमंत्री की एक तस्वीर साझा करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने लिखा, 'आदरणीय प्रधानंत्री जी को जन्मदिन मुबारक। आप अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करते रहें।'
कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मददूरों की मदद करने के लिए सोनू की हर तरफ सराहना हुई थी। उनकी मदद के कारण लोगों में उनके लिए खूब सम्मान हैं।
सोनू फिल्म 'फतह' में नजर आने वाले हैं।
सितारों की बधाई
इन सितारों ने भी दी बधाई
बॉलीवुड के तारा सिंह सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना है।'
टाइगर श्रॉफ ने भी एक्स पर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप सर्वश्रेष्ठ नेता हैं और हमारे देश का गौरव हैं।'
अक्षय कुमार ने भी एक तस्वीर के साथ लिखा, 'आप साल-दर-साल हमें प्रेरित करते रहें। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।'
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
नरेंद्र मोदी अपने 73वें जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे। योजना के तहत कारिगरों को कम ब्याज पर 3 लाख तक का सस्ता लोन दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय और प्रशिक्षण संबंधी सुविधा देना है।