NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / चंद्रयान-3: चांद पर लैंडिंग के लिए उत्साहित बॉलीवुड सितारे, ISRO को दी शुभकामनाएं
    अगली खबर
    चंद्रयान-3: चांद पर लैंडिंग के लिए उत्साहित बॉलीवुड सितारे, ISRO को दी शुभकामनाएं
    चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए उत्साहित बॉलीवुड

    चंद्रयान-3: चांद पर लैंडिंग के लिए उत्साहित बॉलीवुड सितारे, ISRO को दी शुभकामनाएं

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 23, 2023
    11:44 am

    क्या है खबर?

    भारत का चंद्रयान-3 के लिए 23 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का प्रयास करेगा।

    पूरा देश इस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा है।

    देशभर में लोग मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और जगह-जगह इसके लिए धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए हैं।

    फिल्मी सितारे भी इस पर अपना रोमांच जाहिर कर चुके हैं। जानिए, किसने क्या कहा।

    अमिताभ बच्चन

    रोमांचित हैं अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन इन दिनों लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में नजर आ रहे हैं।

    शो के एक एपिसोड में अमिताभ ने कहा, "कल शाम को जब चांद निकलेगा, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान-3 चंदा मामा के घर पहुंचेगा।"

    उन्होंने आगे कहा, "कल हमारे बचपन का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्यौहारों का चांद, अपने देश की पहुंच में होगा।"

    अनुपम खेर

    अनुपम खेर ने दिया अग्रिम धन्यवाद

    अभिनेता अनुपम खेर ने एक दिन पहले ही ISRO के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'ISRO के प्यारे वैज्ञानिक, स्टाफ और तकीनीकि दल, भारत में 140 करोड़ भारतीय और दुनियाभर में लाखों भारतीय अभी से अपने दिलों में दुआओं के साथ चांद की ओर देख रहे हैं। उनकी आंखों में उम्मीद है कि चंद्रयान गौरव के साथ लैंड करेगा। हमें जश्न मनाने का यह क्षण देने के लिए अग्रिम धन्यवाद। जय हो।'

    करीना कपूर

    बच्चों के साथ प्रसारण देखेंगी करीना कपूर

    मीडिया से बातचीत में करीना कपूर ने भी विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की थी।

    उन्होंने कहा था, "यह भारत और हम सभी भारतीयों के लिए एक महान और गौरवशाली पल है। यह गर्व आपको अपने दिल में महसूस होता है। एक भारतीय होने के नाते हम सभी इसके प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं। बहुत से लोग अपनी स्क्रीन से चिपके होंगे। मैं अपने बच्चों के साथ इसे देखने वाली हूं।"

    अभिषेक बच्चन और हेमा मालिनी

    गौरवांवित हैं अभिषेक और हेमा 

    कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था, "मैं बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। यह 23 अगस्त को लैंड करेगा। हमारा सीना गर्व से भर जाता है क्योंकि हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम चंद्रमा तक पहुंच गया है।"

    कुछ दिन पहले ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी चंद्रमा लैंडिंग को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी। उन्होंने X पर लिखा था कि इसके लिए करोड़ों भारतीय प्रार्थना कर रहे हैं।

    प्रार्थनाएं 

    देशभर में हो रहीं प्रार्थनाएं

    14 जुलाई को भारतीय रिसर्च अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया था।

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई। लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।

    देहरादून स्थित टपकेश्ववर महादेव मंदिर की माता वैष्णो देवी गुफा में भी पूजन शुरू हो गया है, जो चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रयान-3
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3 में महिलाओं की कितनी भागेदारी रही? ISRO
    चंद्रयान-3 का रोवर चंद्रमा की सतह पर छोड़ेगा अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप ISRO
    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं चंद्रयान-3 से जुड़े ये तथ्य ISRO
    प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, किसने क्या कहा?  ISRO

    बॉलीवुड समाचार

    क्या जिम सरभ ने बिना नाम लिए साधा रणवीर सिंह की अभिनय कला पर निशाना? रणवीर सिंह
    राजवीर देओल की 'दोनों' की रिलीज तारीख का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म  राजवीर देओल
    'घूमर' की तरह ये फिल्में भी देती हैं जिंदगी को फिर से शुरू करने की प्रेरणा मनोरंजन
    जन्मदिन विशेष: अब इन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे रणदीप हुड्डा रणदीप हुड्डा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025