Loading...
अभिनेत्रियां जिन्होंने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, किसी की हुई फेल तो कोई बन गई और भी खूबसूरत

अभिनेत्रियां जिन्होंने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, किसी की हुई फेल तो कोई बन गई और भी खूबसूरत

Oct 06, 2019
12:39 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड हो या टेलीविज़न, अभिनेत्रियों में खूबसूरत दिखने की होड़ लगी रहती है। इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस तो नेचुरल ब्यूटी हैं, लेकिन कई ने अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। अब ऐसे में कई की सर्जरी फेल हो गई तो कई की सर्जरी सफल साबित हुई। आइये तो जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए करवा डाली प्लास्टिक सर्जरी।

#1

कोएना मित्रा

इस लिस्ट में 'बिग बॉस 13' में दिख रहीं कोएना मित्रा का नाम शामिल है।

कोएना ने अपने लुक को बदलने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी। उनकी सर्जरी खराब हो गई थी।

कहा जाता है कि इसकी वजह से उनके पास काम की कमी हो गई थी।

कोएना ने 'बिग बॉस 13' में एंट्री से पहले इस पर बात भी की थी।

अभिनेत्री ने कहा था कि इसके लिए सिर्फ महिलाओं को ही क्यों टारगेट किया जाता है।

#2

सारा खान

'सपना बाबुल का' और बिग बॉस में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सारा खान ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

सारा ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसे देखकर कयास लगाए गए कि सारा ने अपनी लिप्‍स सर्जरी करवाई है।

सर्जरी के बाद सारा को पहचान पाना मुश्किल हो गया था तस्वीर देखकर लग रहा था कि शायद सारा की सर्जरी फेल हो गई है।

हालांकि सारा ने कहा था कि यह सर्जरी नहीं थी बस लिप फिलर्स किया था।

ADVERTISEMENT

#3

आयशा टाकिया

पर्दे पर हमेशा फिट दिखने वालीं आयशा टाकिया को चेहरे की सर्जरी कराने के बाद काफी ट्रोल किया गया था।

इतना ही नहीं इस कारण उनको पहचानना भी मुश्किल हो गया था। उनका चेहरा पहले से काफी बदल गया।

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आयशा की लिप सर्जरी का उन पर गलत इफेक्ट हो गया है।

आयशा के इस लुक को फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। आयशा, लंबे समय से पर्दे से गायब हैं।

ADVERTISEMENT

#4

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का ने नाक और लिप की सर्जरी करवाई है।

अनुष्का ने जब 'कॉफी विद करण' में शिरकत की थी तो उनके होंठ काफी असामान्य लग रहे थे।

अनुष्का के सूजे हुए होंठ देखने के बाद ये साफ पता चल रहा था कि उन्‍होंने लिप की सर्जरी करवाई है।

इस चीज़ को लेकर अनुष्का को सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया गया था।

#5

मौनी रॉय

टेलीविज़न से फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय ने भी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

कुछ दिन पहले मौनी की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें अभिनेत्री के होंठ सूझे हुए नजर आ रहे थे।

इसको लेकर मौनी काफी ट्रोल भी हुईं थीं।

बता दें कि मौनी पर हमेशा से सर्जरी का आरोप रहा है।

उनके चेहरे के शेप से लेकर लिप्स में बदलाव को लेकर लोग सवाल उठाते रहे हैं।

ADVERTISEMENT