Page Loader
आलिया भट्ट-इमरान हाशमी  ही नहीं, ये बॉलीवुड सितारे भी असल जिंदगी में हैं भाई-बहन
जानिए बॉलीवुड की भाई-बहन जोड़ियों के बारे में

आलिया भट्ट-इमरान हाशमी  ही नहीं, ये बॉलीवुड सितारे भी असल जिंदगी में हैं भाई-बहन

लेखन पलक
Jun 02, 2024
12:48 pm

क्या है खबर?

मनोरंजन की दुनिया में एक-दूसरे से कलाकारों का रिश्ता होने को कोई नई बात नहीं है। जहां कोई मामा-भांजा है तो कई चाचा-भतीजा है। ऐसे ही बहुत से सितारे आपस में भाई-बहन का रिश्ता भी रखते हैं। जहां सारा अली खान-इब्राहिम अली खान समेत कई भाई-बहन की जोड़ियों को सिनेप्रेमी जानते हैं, वहीं कुछ ऐसे भाई-बहन भी हैं, जिनका रिश्ता दुनिया की नजरों से छिपा हुआ है। इस सूची में इमरान हाशमी और आलिया भट्ट जैसे जोड़ियां शामिल हैं।

#1 और #2

आलिया-इमरान और मोहनीश बहल-काजोल

इस सूची में सबसी पहली जोड़ी आलिया और इमरान की है। इमरान और आलिया भाई-बहन हैं। दरअसल, आलिया के पिता महेश भट्ट इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं। मतलब साफ है कि इमरान, आलिया की बुआ के बेटे हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल और अभिनेता मोहनीश बहल सगे भाई-बहन हैं। दोनों का रिश्ता उनकी मां के कारण है। मोहनीश की मां नूतन और काजोल की मां तनुजा सगी बहने हैं।

#3 

सोनम कपूर- रणवीर सिंह  

इस बात से कोई अनजान नहीं है कि सोनम कपूर अभिनेता हर्षवर्धन कपूर की बहन हैं। हालांकि, हर्षवर्धन के अलावा उनका एक और भाई है, जो इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा है। यह और कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं। जी हां, सोनम रिश्ते में रणवीर की बहन लगती हैं। उनका रिश्ता बेशक दूर का हो, लेकिन वह हैं भाई-बहन ही। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम की नानी सगी बहनें थीं। ऐसे में दोनों भाई-बहन हैं।

#4

कैटरीना कैफ- अर्जुन कपूर

बॉलीवुड की एक्शन अभिनेत्री बन चुकीं कैटरीना कैफ ने फिल्म इंडस्ट्री में एक भाई बना रखा है। यह और कोई नहीं, बल्कि अभिनेता अर्जुन कपूर हैं। अभिनेत्री अर्जुन को अपना भाई मानती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कैटरीना की अर्जुन से पहली बार मुलाकात हुई थी, तभी अभिनेत्री ने उन्हें अपना भाई बना लिया था। दोनों एक-दूसरे के साथ पूरे मन से रिश्ता निभाते हैं और हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं।

#5

ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद 

इस सूची में अब हम एक ऐसी जोड़ी के बारे में बातएंगे, जिनका रिश्ता खून का नहीं है, लेकिन दिल का जरूर है। ये जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेता सोनू सूद की है। दरअसल, ऐश्वर्या अभिनेता को अपना मुंहबोला भाई मानती हैं और उन्हें सगे भाई जैसे प्यार भी करती हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री हर साल रक्षाबंधन पर सोनू को राखी भी बांधती हैं। ऐसे में आप कह सकते हैं कि सोनू आराध्या बच्चन के मामा हैं।