NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए
    अगली खबर
    मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए
    अमिताभ बच्चन

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 11, 2021
    01:35 pm

    क्या है खबर?

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया है, वो बहुत कम लोगों को नसीब होता है। इस अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं।

    हर एक प्रकार के किरदार को उन्होंने बड़े पर्दे पर जीया है। आज अमिताभ अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    आइए डालते हैं मेगास्टार अमिताभ की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्मों पर नजर।

    #1

    जंजीर

    अमिताभ को उनकी फिल्म 'जंजीर' से बेशुमार लोकप्रियता मिली थी। फिल्म में उनके एक्शन, डायलॉग और अंदाज को आज भी याद किया जाता है।

    फिल्म में वह एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी और इसी फिल्म से अमिताभ को एंग्री यंग मैन का खिताब मिला था।

    सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने फिल्म का लेखन किया था। प्रकाश मेहरा ने फिल्म का निर्देशन और निर्माण किया था।

    #2

    नमक हलाल

    कॉमेडी फिल्म 'नमक हलाल' में अमिताभ ने अपने किरदार से सभी का मनोरंजन किया था। यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। यह अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शुमार की जाती है।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उस वक्त फिल्म के दो करोड़ से अधिक टिकट बिके थे। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रकाश मेहरा ने किया था।

    फिल्म में परवीन बॉबी, स्मिता पाटिल और शशि कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे।

    #3

    मुकद्दर का सिकंदर

    'मुकद्दर का सिकंदर' अमिताभ की एक और सुपरहिट फिल्म है, जो 1978 में रिलीज हुई थी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें उनके साथ सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी दिखी थीं।

    फिल्म में अमिताभ और रेखा की जोड़ी को पसंद किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, राखी गुलजार, अमजद खान, कादर खान, मयूर राज वर्मा, रंजीत, युसूफ खान और निरूपा रॉय ने भी अभिनय किया था।

    इस फिल्म को भी प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।

    #4

    शोले

    बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म 'शोले' ने अमिताभ के फिल्मी करियर में चार चांद लगाए हैं। इस फिल्म के बिना अमिताभ का करियर मुकम्मल नहीं होता।

    यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ धर्मेंद्र भी नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ और धर्मेंद्र ने दोस्त की भूमिका निभाई थी, जो साथ मिलकर इलाके के डाकू गब्बर सिंह से मुकाबला करते हैं।

    रमेश सिप्पी के निर्देशन की इस फिल्म में अमजद खान ने गब्बर की भूमिका निभाई थी।

    #5

    सरकार

    'सरकार' में अलग अंदाज के लिए अमिताभ को याद किया जाता है। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। यह पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    फिल्म में अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में दिखे हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को न्यूयॉर्क एशियन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था।

    इस फ्रेंचाइजी की दो और फिल्में बनी थीं। इन दोनों फिल्मों का नाम 'सरकार राज' और 'सरकार 3' है।

    #6

    पा

    अमिताभ के करियर में आई फिल्म 'पा' काफी चुनौतीपूर्ण रही। इस फिल्म में अमिताभ ने बिल्कुल अलग किरदार निभाया था।

    इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। अमिताभ ने फिल्म में अभिषेक के बेटे ऑरो अर्टे का किरदार निभाया था।

    यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। आर बाल्की की इस फिल्म में परेश रावल और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    अमिताभ बच्चन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल से क्यों नहीं जुड़े परेश रावल? परेश रावल
    विक्की कौशल से पहले इरफान खान को मिला था 'सरदार उधम सिंह' का प्रस्ताव मनोरंजन
    यूट्यूबर भुवन बाम की सीरीज 'ढिंढोरा' का ट्रेलर रिलीज यूट्यूब
    बॉलीवुड को अलविदा कहने के दो साल बाद जायरा वसीम ने शेयर की पहली तस्वीर कश्मीर

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप ने हटाया यह फीचर, लेटेस्ट अपडेट के बाद नहीं मिलेगा मेसेंजर रूम्स शॉर्टकट फेसबुक
    नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा मुंबई
    आलिया के विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- हिन्दुओं का मजाक उड़ाना बंद करो करण जौहर
    पायल घोष पर एसिड से हमले की कोशिश, अभिनेत्री ने वीडियो में बताया मुंबई

    मनोरंजन

    राजकुमार और कृति की 'हम दो हमारे दो' 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी डिज्नी+ हॉटस्टार
    फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट मुंबई
    सुपरनैचुरल फिल्म 'अद्भुत' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जारी हुआ टीजर बॉलीवुड समाचार
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए जल्द ही दिल्ली रवाना होंगे रणवीर-आलिया दिल्ली

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ और इमरान अभिनीत फिल्म 'चेहरे' अगस्त में होगी रिलीज, प्रोड्यूसर ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    'बागबान' के लिए अमिताभ नहीं, दिलीप कुमार थे निर्देशक की पहली पसंद मनोरंजन
    बॉलीवुड में बुजुर्गों के सब अच्छे किरदार अमिताभ बच्चन को मिल जाते हैं- शरत सक्सेना मनोरंजन
    'KBC 13' के लिए नितेश तिवारी ने बनाई तीन भागों की शॉर्ट फिल्म, देखें वीडियो मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025