NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 07, 2023, 07:45 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा
    बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा

    बिपाशा बसु भले ही फिलहाल बड़े पर्दे से नदारद हों, लेकिन एक समय जब वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय थीं तो उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था। भले ही अपनी बोल्डनेस को लेकर बिपाशा ने खूब सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन अपनी अदाकारी से भी उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी। बिपाशा आज यानी 7 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    राज

    सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'राज' की, जो 2002 में रिलीज हुई और इस सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया। फिल्म में बिपाशा के साथ डिनो मोरिया और आशुतोष राणा नजर आए थे। यह फिल्म बिपाशा के लिए मील का पत्थर सबित हुई थी। 'राज' उस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक थी। फिल्म के लिए बिपाशा को कई पुरस्कार मिले। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।

    ओमकारा

    यह क्राइम ड्रामा फिल्म 2006 में दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। इसमें बिपाशा के साथ करीना कपूर खान और कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आई थीं। फिल्म में बिपाशा के अभिनय को सराहा गया था। इस फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' से प्रेरित थी। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया था। फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    नो एंट्री

    'नो एंट्री' अनीस बाज्मी की हिट फिल्मों में शुमार है। बिपाशा ने इस फिल्म में बॉबी नाम की एक कॉल गर्ल की भूमिका निभाई थी। जब भी बिपाशा की सफल फिल्मों की बात होती है तो 'नो एंट्री' लिस्ट में जरूर होती है। इस कॉमेडी फिल्म के निर्माता बोनी कपूर थे। यह सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलेना जेटली जैसे कई कलाकारों के अभिनय से सजी थी। 'नो एंट्री' ZEE5 पर मौजूद है।

    आक्रोश

    यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई थी। प्रियदर्शन इस फिल्म के निर्देशक थे। बिपाशा ने फिल्म में गीता सिंह का किरदार निभाया था। वह परेश रावल की पत्नी बनी थीं। बिपाशा ने अपनी भूमिका के साथ फिल्म में पूरा इंसाफ किया था। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। जयदीप अहलावत और पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म का हिस्सा थे। 'आक्रोश' भी ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    कॉर्पोरेट

    बिपाशा की पांच बेहतरीन फिल्मों की बात हो तो 'कॉर्पोरेट' को भला कैसे भूल सकते हैं? इसके निर्देशन की कमान मधुर भंडारकर ने संभाली थी। फिल्म में बिपाशा ने मुख्य भूमिका निभाई। निशिगंधा दासगुप्ता का किरदार उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब वाहवाही बटोरी। इस फिल्म के लिए बिपाशा ने बेस्ट एक्ट्रेस के कई पुरस्कार जीते। फिल्म में केके मेनन, रजत कपूर और मिनिषा लांबा भी थीं। यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बिपाशा ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। 2001 में फिल्म 'अजनबी' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। फिल्म में बिपाशा ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    बिपाशा बसु

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: अक्षय खन्ना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग अक्षय खन्ना
    महिंद्रा XUV400 से लेकर MG ZS तक, 25 लाख रुपये में खरीदें ये इलेक्ट्रिक कारें  ऑटोमोबाइल
    सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन जरूरी चीजों को बैग में रखना न भूलें  यात्रा
    व्हील योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख लाभ योग

    बॉलीवुड समाचार

    'भोला' से पहले अजय देवगन ने संभाली इन फिल्मों के निर्देशन की कमान, जानिए कमाई अजय देवगन
    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रियंका चोपड़ा
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन शाहरुख खान
    'ओ ओ जानेजाना' हो गया था डिलीट, आज भी शुमार हैं गलतियां; ललित पंडित का खुलासा  सलमान खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: राम चरण के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानिए आलीशान घर की कीमत राम चरण
    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ  राम चरण
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी

    बिपाशा बसु

    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म बॉलीवुड समाचार
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023