NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिजनेसमैन सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, सुब्रत के जन्मदिन पर होगी फिल्म की घोषणा
    बिजनेसमैन सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, सुब्रत के जन्मदिन पर होगी फिल्म की घोषणा
    मनोरंजन

    बिजनेसमैन सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, सुब्रत के जन्मदिन पर होगी फिल्म की घोषणा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    June 05, 2021 | 01:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिजनेसमैन सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, सुब्रत के जन्मदिन पर होगी फिल्म की घोषणा

    हाल के दिनों में कई बायोपिक फिल्मों का ऐलान किया गया है। किसी विशेष शख्सियत पर बनी फिल्मों को दर्शक पसंद करते हैं। इस कड़ी में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि सहारा इंडिया परिवार के मालिक और बिजनेसमैन सुब्रत रॉय पर एक बायोपिक फिल्म बनेगी। कहा जा रहा है कि सुब्रत पर बनने वाली इस बायोपिक का एलान उनके 73वें जन्मदिन पर 10 जून को किया जाएगा।

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शेयर की जानकारी

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'सुब्रत की बायोपिक को लेकर एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है। सुब्रत की बायोपिक की घोषणा उनके जन्मदिन के मौके पर यानी 10 जून, 2021 को होगी।' फिल्म में सुब्रत की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और विवाद को फिल्माया जा सकता है। ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है।

    यहां देखिए तरण का ट्विटर पोस्ट

    IT'S OFFICIAL... SUBRATA ROY BIOPIC ANNOUNCEMENT... Biopic on #SubrataRoy to be announced on his birthday [10 June 2021]. pic.twitter.com/lPZOHwxZL6

    — taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2021

    सीरीज 'बैड बॉय बिलेनियर' को लेकर चर्चा में रहे सुब्रत

    इस फिल्म के टाइटल, निर्देशक और कास्ट से संबंधित अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'बैड बॉय बिलेनियर' नामक वेब सीरीज को लेकर भी सुब्रत चर्चा में थे। इसमें नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या के अलावा सुब्रत पर भी एक एपिसोड बनाया गया था। इसमें सुब्रत की कामयाबी से लेकर उनसे जुड़े विवाद और केस को फिल्माया गया था।

    'बैड बॉय बिलेनियर' के खिलाफ सहारा ने जारी किया था बयान

    सीरीज 'बैड बॉय बिलेनियर' के खिलाफ सहारा ग्रुप ने एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सीरीज उनकी कंपनी के खिलाफ द्वेषपूर्ण भावना से बनायी गयी है। उन्होंने इसे गलत और भ्रामक बताया था।

    विवादित रही सुब्रत की जिंदगी

    2012 में SEBI ने सुब्रत को बाजार के नियमों का उल्लंघन करके चिट फंड के जरिए लाखों लोगों से पैसे जुटाने के मामले में दोषी पाया था। तिहाड़ जेल में दो साल की सजा काटने के बाद फिलहाल 2016 के बाद से वह पेरोल पर बाहर हैं।2020 में SEBI ने सुब्रत को ब्याज सहित कुल 62,600 करोड़ रुपये लौटाने की बात कोर्ट में कही थी। ऐसा नहीं करने पर उनकी पेरोल रद्द करने की मांग की गई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    बायोपिक

    बॉलीवुड समाचार

    रॉनी स्क्रूवाला की हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ दिखेंगे रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स
    5G मामले में जूही चावला को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, लगाया 20 लाख का जुर्माना दिल्ली
    रणवीर और आलिया अभिनीत करण जौहर की अगली फिल्म का नाम होगा 'प्रेम कहानी' करण जौहर
    बेटे को जन्म देने के सात महीने बाद अमृता राव ने शुरू किया काम मुंबई

    सोशल मीडिया

    ट्विटर पर मिलने लगा बर्डवॉच फैक्ट चेक फीचर, अफवाहों पर लगेगी लगाम ट्विटर
    भारत में लॉन्च होगी क्लबहाउस पेमेंट्स सर्विस, अपने रूम्स और कंटेंट से कमाई कर पाएंगे क्रिएटर्स क्लबहाउस ऐप
    मल्टी-डिवाइस सपोर्ट समेत व्हाट्सऐप में जल्द आ रहे हैं ये तीन नए फीचर्स इंस्टाग्राम
    अभिनेत्री सौम्या टंडन पर लगा फर्जी ID बनवाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का आरोप मनोरंजन

    मनोरंजन

    फिल्म 'ओह माय गॉड 2' पर काम शुरू, परेश रावल की जगह इस अभिनेता की एंट्री अक्षय कुमार
    अब करण ने निशा पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- मन करता था खुदकुशी कर लूं मनोरंजन
    पापा बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना, पत्नी के साथ साझा की ये तस्वीर आयुष्मान खुराना
    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री सुशांत सिंह राजपूत

    बायोपिक

    विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म को निर्देशित करेंगे महेश मांजरेकर मुंबई
    सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक पर रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट का निर्माताओं को नोटिस सुशांत सिंह राजपूत
    सानिया मिर्जा की बायोपिक में दिखने की खबरों को तापसी पन्नू ने किया खारिज बॉलीवुड समाचार
    टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति पर फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023