Loading...
'बिग बॉस' के घर में इन विदेशी सितारों ने मचाया था धमाल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
'बिग बॉस' के इन विदेशी प्रतियोगियों ने जीता था दर्शकों का दिल

'बिग बॉस' के घर में इन विदेशी सितारों ने मचाया था धमाल, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Aug 21, 2026
08:21 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर से प्रसारित होने वाला है। शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 'बिग बॉस' हमेशा अपने अलग-अलग कंटेस्टेंट्स और विवादों के कारण चर्चा में रहता है। खास बात यह है कि कई सीजन में विदेशी सितारे भी हिस्सा ले चुके हैं और अपनी मौजूदगी से दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन विदेशी सितारों के बारे में।

#1 & #2

जेड गुडी और पामेला एंडरसन

ब्रिटिश टीवी स्टार जेड गुडी 'बिग बॉस' के सीजन 2 में नजर आई थीं। हालांकि, इस शो के दौरान उन्हें कैंसर होने का पता चला। ऐसे में वो बीच में शो छोड़कर चली गई थीं। फिर कुछ समय बाद उनका निधन हो गया।

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था। हालांकि, वो शो में काफी कम समय ही रही थीं। उनके आने से शो की टीआरपी में काफी उछाल आई थी।

#3 & #4

वीना मलिक और अब्दु रोजिक

पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक 'बिग बॉस' सीजन 4 में नजर आई थीं। इस शो में उनके और सह-प्रतियोगी अश्मित पटेल के बीच नजदीकियां काफी बड़ गई थीं। इस वजह से वो काफी चर्चा में रही थीं।

तजाकिस्तान गायक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 17' में नजर आए थे। वो इस सीजन के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय प्रतियोगीयों में से एक रहे थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 सनी लियोनी

'बिग बॉस 5' में सनी लियोनी ने हिस्सा लिया था। शो में हिस्सा लेने के लिए सनी कनाडा से आई थीं। इस दौरान निर्देशक महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म 'जिस्म 2' का ऑफर दिया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

ADVERTISEMENT