Loading...
'बिग बॉस' के इन चहेते सितारों की हुई थी अचानक मौत, किसी को नहीं हुआ था यकीन
'बिग बॉस' के इन प्रतियोगियों ने दुनिया को अचानक कहा था अलविदा

'बिग बॉस' के इन चहेते सितारों की हुई थी अचानक मौत, किसी को नहीं हुआ था यकीन

Aug 18, 2026
07:10 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर से प्रीमियर होने वाला है। यह रियलिटी शो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है और हर सीजन में कई प्रतियोगी अपनी अलग पहचान बनाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में शो से जुड़े कुछ लोकप्रिय सितारे असमय इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन चहेते सितारों के बारे में, जिनके निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा।

#1 & #2

शेफाली जरीवाला और सोनाली फोगाट

साल 2025 में शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट पड़ने की वजह से निधन हो गया था। शेफाली को 'बिग बॉस 13' में लोग खूब पसंद करते थे। उनके निधन पर देश भर के दोस्तों, सह-अभिनेताओं और फैंस ने गहरा दुख जताया था।

अभिनेत्री और राजनेता सोनाली फोगाट ने 'बिग बॉस 14' में अपनी मौजूदगी से काफी चर्चा बटोरी थी। साल 2022 में, गोवा में छुट्टियां मनाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अचानक उनका निधन हो गया था।

#3 & #4

सिद्धार्थ शुक्ला और स्वामी ओम

'बिग बॉस 13' के विजेता और टीवी के चहेते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी।

'बिग बॉस 10' के विवादित सदस्य स्वामी ओम अपनी अजीब हरकतों के लिए बदनाम थे। साल 2021 में 63 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 प्रत्युषा बनर्जी

'बालिका वधू' की 'आनंदी' के तौर पर मशहूर प्रत्युषा बनर्जी ने 2016 में 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स में खराब रिश्ते, आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी को इसकी वजह बताया गया था। वो 'बिग बॉस 7' में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT