Loading...
क्या 'बिग बॉस 20' में हाथापाई के बाद बाहर हुए वाइल्डकार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल?
क्या 'बिग बॉस 20' से बाहर हुए नकुल ढुल

क्या 'बिग बॉस 20' में हाथापाई के बाद बाहर हुए वाइल्डकार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल?

Oct 12, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में 2 वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों ने एंट्री की। इनमें टीवी अभिनेता मनीष गोयल और कंटेंट क्रिएटर व यूट्यूबर नकुल ढुल शामिल हैं। नकुल ने शो में आते ही कुछ ही मिनटों में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि नकुल ने घर में हाथापाई की, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

मामला

क्या है पूरा मामला?

'बिग बॉस 20' से जुड़ी जानकारी देने वाले 'BBTak' नाम के एक एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया, "कल रात बिग बॉस 20 के घर के अंदर नकुल ढुल और गुल्लू के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ, जो कथित तौर पर हाथापाई में बदल गया। इस मारपीट के बाद नकुल को बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया।"

हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चर्चा

नकुल के निकलने की पहले से हो रही थी चर्चा

ट्वीट में आगे कहा गया, "सूत्रों के मुताबिक, नकुल ने शो से बाहर निकलने के लिए कथित तौर पर इस लड़ाई की योजना बनाई थी, लेकिन इसे अंजाम देने में देरी हुई। दिलचस्प बात यह है कि अफवाहें शनिवार को ही उनकी टीम ने शुरू कर दी थीं, लेकिन असल घटना कल रात हुई।"

खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि नकुल के बाहर होने को लेकर चल रही चर्चा सच साबित होती है या नहीं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT