Loading...
'बिग बॉस 20' में दूसरे वाइल्डकार्ड बने नकुल ढुल कौन हैं?

'बिग बॉस 20' में दूसरे वाइल्डकार्ड बने नकुल ढुल कौन हैं?

Oct 12, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा लिया है। वह अभिनेता मनीष गोयल के बाद इस हफ्ते शो में शामिल होने वाले दूसरे वाइल्डकार्ड प्रतियोगी हैं। नकुल हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और फिलहाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम रहे हैं।

बात

नकुल सोशल मीडिया पर खुलकर रखते हैं अपनी बात

नकुल को 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है। उनके सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

घर में आने के बाद, नकुल ने दूसरे प्रतियोगियों को बताया कि वह 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।

हालांकि, स्काउट ओपी ने कहा कि नकुल सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बातें खुलकर रखते हैं। हालांकि, हाल ही में वह अपने कंटेंट की वजह से विवादों में घिर गए थे।

विवाद

क्या था नकुल से जुड़ा विवाद?

नकुल के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने के बाद उनकी निजी जिंदगी और पुराने विवाद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने खुद घर में बातचीत के दौरान इस विवाद का जिक्र किया था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर नकुल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह महिलाओं को 'निचला जेंडर' कहते नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने पुरुषों को 'ऊंचा जेंडर' बताया था। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।

ADVERTISEMENT