Loading...
'बिग बॉस 20': पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, कौन हैं घर में कदम रखने वाले मनीष गोयल?
जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 20' के मनीष गोयल

'बिग बॉस 20': पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, कौन हैं घर में कदम रखने वाले मनीष गोयल?

Oct 11, 2026
01:07 pm

क्या है खबर?

टीवी के मशहूर अभिनेता मनीष गोयल ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा लिया है। हालांकि, ये उनका पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वो डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के पहले सीजन और 'जरा नचके दिखा' में नजर आ चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मनीष कौन हैं और उनका अब तक का सफर कैसा रहा है।

करियर

मनीष ने कब की थी करियर की शुरुआत?

मनीष का जन्म 27 अगस्त, 1975 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुए मशहूर म्यूजिक वीडियो 'दिल ले गई कुड़ी' से की थी।

इसके बाद वह 'कहानी घर घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'भाभी', 'देवी' और 'भाग्यलक्ष्मी' जैसे कई टीवी शोज में नजर आए।

मनीष ने अपनी पत्नी पूनम नरूला संग डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था। ये जोड़ी शो की पहली रनर-अप रही थी।

फिल्में

बड़े पर्दे पर भी किस्मत आजमा चुके मनीष

मनीष को आखिरी बार राजन शाही के टीवी शो 'अनुपमा' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने पंखुड़ी के अलग हो चुके पति राघव का किरदार निभाया था।

इस दौरान उन्हें शो की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला।

टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के अलावा मनीष बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने 'हम फिर मिलें न मिलें' और 'हनक' जैसी फिल्मों में काम किया है।

ADVERTISEMENT