Loading...
'बिग बॉस 20' के प्रोमो में थीम का खुलासा, इस बार प्रतियोगियो को मिलेगा दोहरा जीवनदान
'बिग बॉस 20' की थीम का हुआ खुलासा

'बिग बॉस 20' के प्रोमो में थीम का खुलासा, इस बार प्रतियोगियो को मिलेगा दोहरा जीवनदान

Aug 12, 2026
02:51 pm

क्या है खबर?

टीवी का लाेकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ लौट रहा है। सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो का ऐलान जब से हुआ है, दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल है। अब निर्माताओं ने शो से जुड़ा नया प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें थीम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। साथ में अखाड़ा, युद्ध और जंग के मैदान को भी दर्शाया है, जिससे साफ है कि इस बार शो काफी धमाकेदार होगा।

प्रोमो

खेल के दौरान प्रतियोगियों को मिलेंगे दोहरे मौके

निर्माताओं ने 'बिग बॉस 20' का प्रोमो जारी किया है, जिसमें 2 योद्धा एक अखाड़े में आपस में लड़कर पस्त हो जाते हैं। इसके बाद सलमान अपने घोड़े के साथ मैदान में उतरते हैं और उन्हें 'तथास्त टू' बोलते हुए उठने को कहते हैं।

वह बताते हैं कि इस बार खेल में हर प्रतियोगी को 2 मौके मिलेंगे। उन्हें 2 जीवनदान का वरदान मिलेगा।

बता दें, शो 6 सितंबर, 2026 से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT