Loading...
'बिग बॉस 20': बॉक्सिंग रिंग में हुई नामांकन की प्रक्रिया, इन 7 प्रतियोगियों पर मंडराया खतरा
'बिग बॉस 20' में 7 प्रतियोगी बेघर होने के लिए नामांकित हुए

'बिग बॉस 20': बॉक्सिंग रिंग में हुई नामांकन की प्रक्रिया, इन 7 प्रतियोगियों पर मंडराया खतरा

Oct 05, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अपने प्रीमियर का एक महीना पूरा कर चुका है। पिछले हफ्ते मिड वीक एविक्शन के चलते ऋति तिवारी को घर से बेघर होना पड़ा था। इसके परिणामस्वरूप 'वीकेंड का वार' में किसी भी नामांकित प्रतियोगी को बेघर नहीं किया गया। हालांकि, इस हफ्ते कोई एक प्रतियोगी बेघर होगा, जिसके लिए बिग बॉस ने घरवालों से नामांकन की प्रक्रिया कराई। आइए जानते हैं कि बेघर होने के लिए कौन-कौन प्रतियोगी नामांकित हुआ है।

नामांकन प्रक्रिया

एक साथ 7 प्रतियोगी निष्कासन के लिए हुए नामांकित

जियोहॉटस्टार पर आगामी एपिसोड का प्रोमो आया है, जिसमें मैरी कॉम को बॉक्सिंग रिंग में देखा जा सकता है।

बिग बॉस घरवालों से बताते हैं कि इस हफ्ते की नामांकन प्रक्रिया बॉक्सिंग रिंग में होगी, जहां प्रतियोगी पंचिग बैग पर उस घरवाले की तस्वीर लगाएंगे जिसे वह बेघर करना चाहते हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, काजी तौकीर, माही विज, अमन गांधी, अरिश्फा खान, लव गिल, कनिका मान और मैरी इस हफ्ते बेघर होने के लिए नामांकित हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT