बिग बॉस 20: नकुल-गुल्लू की लड़ाई के बाद माही विज को बाहर करने की उठी मांग
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में गुल्लू यानी कुशल तंवर और नकुल ढुल के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके बाद नकुल को शो से बाहर किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अब माही विज का एक वायरल वीडियो सुर्खियों में है। वीडियो में वह नकुल को पीछे से मारती नजर आ रही हैं।
मामला
क्या है पूरा मामला?
नकुल और गुल्लू के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब काजी तौकीर ने स्काउट ओपी के कान में थूकने का मजाक किया, जिससे नकुल ने उनसे सवाल-जवाब करने लगे।
यह झगड़ा तब और बढ़ गया जब नकुल, गुल्लू की तरफ झपटे, जिससे हंगामा हुआ और गुल्लू का स्वेटर भी फट गया।
घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव किया, जबकि एक वायरल क्लिप में दिख रहा है कि हंगामे के दौरान माही ने पीछे से नकुल को मारा।
ट्विटर पोस्ट
यहां पोस्ट देखें
two boys having the fight of their lives meanwhile mahi 😭😭😭 pic.twitter.com/6JjGQaCb5T
— ´ (@amayqore) October 13, 2026
नाराजगी
यूजर्स ने माही को सुनाई खरी खोटी
माही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और इसे देखकर दर्शक सवाल उठाने लगे कि अगर मारपीट के लिए नकुल को सजा दी जा रही है, तो माही के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए।
जहां एक यूजर ने कहा, "सब पर एक जैसे नियम लागू होने चाहिए? क्या बिग बॉस माही विज के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे?"
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "गुल्लू और नकुल की लड़ाई में माही ने हाथ साफ कर लिया।"