'बिग बॉस 20': गूल्लू और नकुल की हाथापाई पहले से थी स्क्रिप्टेड? निर्माताओं पर लगे आरोप
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में कुशल तंवर ( गुल्लू) और नकुल ढुल के बीच जमकर हाथापाई हुई। ऐसी अटकलें हैं कि सलमान खान के इस शो में आने से पहले ही दोनों के बीच बाहर से दुश्मनी चलती आ रही है। इस बीच, गुल्लू की टीम ने दावा किया कि दोनों के बीच की लड़ाई पहले से सुनियोजित थी। उन्होंने निर्माताओं पर सवाल उठाया कि घटना की जानकारी एक दिन पहले कैसे लीक हो गई।
हाथापाई
गुल्लू और नकुल के बीच जमकर हुई जुबानी जंग
हाथापाई के दौरान, नकुल ने गुल्लू को धमकी देते हुए कहा, "गुड़गांव आकर मारूंगा, जब बोलोगे तब।"
गुल्लू ने जवाब दिया, "तू तो बस बातों का बदमाश है।" इस पर नकुल ने कहा, "तू गोवा भाग गया था न? मेरे गांव के लड़के आए थे न, तो तू गोवा भाग गया था।"
इस वाक्या पर गुल्लू की टीम ने लिखा, 'यह बहुत गलत है। ऐसे लोगों को घर में आने की इजाजत ही कैसे मिलती है, और किस वजह से?'
मांग
गूल्लू गैंग ने नकुल को बाहर करने की उठाई मांग
गुल्लू की टीम ने आरोप लगाया कि नकुल "गुल्लू से लड़ने के प्लान" के साथ घर में आए थे।
उन्होंने निर्माताओं पर सवाल उठाया कि क्या यह झगड़ा पहले से सुनियोजित था, क्योंकि लड़ाई की खबर शनिवार को सोशल मीडिया पर लीक हो गई, जबकि हाथापाई रविवार को हुई थी।
टीम ने नकुल को "गुंडा" बताते हुए कहा कि वह गुल्लू के लिए जवाब और न्याय चाहती है और नकुल को जल्द से जल्द बाहर निकलते हुए देखना चाहती है।