Loading...
'बिग बॉस 20' में खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
'बिग बॉस 20' से अमन गांधी की हुई छुट्टी

'बिग बॉस 20' में खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Oct 19, 2026
11:02 am

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के हालिया वीकेंड का वार में खूब ड्रामा देखने को मिला। शो से अमन गांधी को बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उनकी करीबी दोस्त अरिश्फा खान फूट-फूटकर रोती नजर आईं। बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए उदिति सिंह, मैरी कॉम, अरिश्फा, लव गिल, स्काउट ओपी, युग डीएसए, काजी तौकीर, कुशल तंवर, कनिका मान और माही विज नॉमिनेट हुए थे।

बेघर

कैसे हुए अमन शो से बाहर?

एविक्शन के दौरान सलमान ने उदिति, मैरी और अमन को बाहर जाने वाले दरवाजे के पास खड़े होने को कहा, क्योंकि तीनों को सबसे कम वोट मिले थे।

इसके बाद दरवाजा बंद हुआ और दोबारा खुलने पर अमन वहां नहीं थे। शो में अपने 5 हफ्तों के सफर के दौरान अमन खुद को मजबूत दावेदार साबित नहीं कर पाए।

उनके खेल में निरंतरता की कमी रही और घर के सदस्यों से गहरी दोस्ती बनाने में भी उन्हें मुश्किल हुई।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

बहस

अमन की नकुल ढुल से हुई थी बहस

पिछले हफ्ते, अमन की वाइल्डकार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल के साथ तीखी बहस हुई थी। नकुल ने अमन की लैंगिकता पर सवाल उठाए और समलैंगिक से जुड़ी बातें कहीं।

अमन ने उस समय तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाद में उन्होंने घर के अन्य सदस्यों के साथ इस घटना पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि नकुल की उनकी लैंगिकता और यौन अनुभवों को लेकर की गई टिप्पणियों से उन्हें काफी असहज महसूस हुआ। इसके बाद दोनों की तीखी बहस हुईं।

ADVERTISEMENT