Loading...
'बिग बॉस 16' में नजर आईं अर्चना गौतम के कैफे में चोरी, सामने आया CCTV फुटेज
अर्चना गौतम के कैफे में चोरी हुई

'बिग बॉस 16' में नजर आईं अर्चना गौतम के कैफे में चोरी, सामने आया CCTV फुटेज

Oct 07, 2026
11:15 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस' के 16वें सीजन में नजर आईं अभिनेत्री अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'ओये चुरोस' में कथित तौर पर चोरी का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर कैफे से पूरा कैश चुराकर ले गया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज साझा किया और बताया कि उन्होंने पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करा दी है। बता दें, अर्चना का 'ओये चुरोस' कैफे मुंबई के वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में स्थित है।

घटना

अर्चना ने घटना का वीडियो साझा किया

अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर CCTV फुटेज जारी करते हुए कहा, "यह आदमी मेरे कैफे में आया और पूरा कैश काउंटर ही ले गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैंने उसका क्या बिगाड़ा है। मुंबई के इतने सारे कैफे में से, क्या उसे सिर्फ मेरे ही कैफे मिला था?"

उन्होंने आगे बताया कि वह यह वीडियो बनाकर इसलिए अपलोड कर रही हैं, जिससे लोगों को पता चले सके कि मुंबई में चोर भी मौजूद हैं।

कार्रवाई

चोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

अर्चना ने कहा, "मैंने इस मामले में FIR दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से अनुरोध करती हूं कि वे इस व्यक्ति को जल्द तलाश करें और उचित कानूनी कार्रवाई करें। मुंबई हमेशा से मेरे लिए एक सुरक्षित शहर रहा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया। आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें।"

अर्चना के वीडियो पर रिद्धिमा पंडित और बेबिका धुर्वे ने दुख जताया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT