लॉकडाउन में किसी काम का नहीं रहा सुपरहिट शो 'बिग बॉस 13', करना पड़ा बंद
क्या है खबर?
लॉकडाउन के बाद सभी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी रोक दी गई और जितने भी एपसोड्स शूट हुए थे उनका स्टॉक भी खत्म हो चुका है।
ऐसे में सभी चैनल्स ने अपने पुराने सुपरहिट शोज का फिर से प्रसारण शुरु कर दिया।
दूरदर्शन के लिए 'रामायण' का प्रसारण एक शानदार फैसला साबित हुआ, लेकिन कलर्स का इक्का था 'बिग बॉस 13', जो उन्हें अच्छी TRP दे सकता था।
हालांकि, यह शो अब किसी काम का नहीं बचा है।
शो बंद
दोबारा प्रसारण के 20 दिन में ही बंद करना पड़ा शो
'बिग बॉस 13' को लेकर मेकर्स बहुत कॉन्फिडेंट थे। उन्हें पूरा भरोसा था कि यह शो एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने में कामयाब होगा।
खासतौर पर तब, जब लोगों के पास कुछ अच्छा देखने के लिए नहीं है। इसके बाद 23 मार्च से रात को 10 बजे इसका दोबारा प्रसारण किया जाने लगा।
हालांकि, मेकर्स ने जो सोचा था वैसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके बाद 13 अप्रैल को अचानक ही इसका प्रसारण रोक दिया गया।
एक्सपेरिमेंट
कलर्स चैनल ने एक्सपेरिमेंट के तौर पर किया था 'बिग बॉस 13' का प्रसारण
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 'बिग बॉस 13' ने पहले कुछ ही समय में शानदार व्यूवरशिप हासिल कर ली थी, लेकिन इस बार शो का प्रसारण अचानक से रुक जाने पर भी कोई हैरान नहीं है। इसका कारण है कि शो को कोई खास TRP हासिल नहीं हो रही थी।
कलर्स ने शो का प्रसारण एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरु किया था, जिसे पहले जैसी या बाकी दूसरे दोबारा शुरु किए गए शोज जैसी TRP हासिल नहीं हुई।
जानकारी
इस शो ने किया 'बिग बॉस 13' को रिप्लेस
जब 'बिग बॉस 13' शुरू हुआ था, उस समय बेशक लोगों में इसके लिए क्रेज था, लेकिन अब हालात वैसे नहीं हैं। अब दर्शकों की भी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अब इसकी जगह पर डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने' का प्रसारण शुरु किया गया है।
ओरिजिनल शो
रिकोर्ड तोड़ शो साबित हुआ था 'बिग बॉस 13'
कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में दर्शकों को टीवी की कई मशूहर हस्तियां को लड़ते हुए देखा गया था।
इनके बीच कई ऐसे विवाद हुए थे जो इस शो में आकर निकले। जैसा रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़ों ने सभी को हैरान किया था।
शायद इन्हीं विवादों और कुछ मस्ती के कारण इस शो पहले ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पिछले सभी सीजन्स में इसे सबसे ज्यादा दर्शकों ने पसंद किया।
विनर
सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था 'बिग बॉस 13' का खिताब
बिग बॉस के घर में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देवोलिना भट्टाचार्जी, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, शहनाज गिल, कोयना मित्रा, शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना जैसे सितारे नजर आए थे।
अंत तक केवल रश्मि, सिद्धार्थ, आसिम और शहनाज ही पहुंचे। जनता के वोटों के आधार पर सिद्धार्थ शुक्ला को 'बिग बॉस 13' की घोषित किया गया था।
हालांकि, इस पर आसिम के फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जताई थी।
अन्य शो
'बिग बॉस 13' के अलावा ये शोज भी किए कलर्स ने शुरु
पिछले कुछ दिनों में कलर्स ने अपने कई शोज फिर से शुरु किए हैं। इसमें 'बालिका वधू', 'खतरा खतरा खतरा', 'राम सिया राम', 'महाकाली: अंत ही आरंभ', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' और 'नागिन सीजन 1' जैसे शोज शामिल हैं।
इसके अलावा कलर्स ने एक नया शो 'हम तुम और क्वारंटाइन' भी शुरु किया है।
इसमें कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दर्शकों को हंसाते नजर आते हैं। इसे वह अपने घर से ही शूट करते हैं।