NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिग बॉस 17: आउरा का मजाक उड़ाए जाने से नाराज परिवार, स्क्रीन टाइम से भी शिकायत
    अगली खबर
    बिग बॉस 17: आउरा का मजाक उड़ाए जाने से नाराज परिवार, स्क्रीन टाइम से भी शिकायत
    बिग बॉस में दिख रहे आउरी

    बिग बॉस 17: आउरा का मजाक उड़ाए जाने से नाराज परिवार, स्क्रीन टाइम से भी शिकायत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 20, 2023
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस 17' इन दिनों अपने वाइल्ड कार्ड प्रतिभागियों को लेकर चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले शो में आए स्टारकिड्स के दोस्त औरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

    इसके बाद सलमान खान के शो में K-पॉप सिंगर आउरा ने एंट्री ली। भाषा की दिक्कत के कारण आउरा को घर में काफी परेशानियां हो रही हैं।

    अब उनके परिवार ने शो पर भाषा के कारण उनके साथ भेदभाव और उनका मजाक उड़ाए जाने का आरोप लगाया है।

    खबर

    परिवार ने जारी किया बयान

    'बिग बॉस' से संबंधित एक एक्स हैंडल ने आउरा के परिवार की तरफ से दिए गए एक बयान को जारी किया है।

    आउरा का परिवार इस बात से दुखी है कि घर में उनकी नेकदिली और मासूमियत का मजाक उड़ाया जा रहा है।

    बयान में कहा गया कि आउरा एक दयालु और लोगों की परवाह करने वाले इंसान हैं। उनसे जो भी प्यार से बात करता है, वह उस पर विश्वास कर लेते हैं।

    बयान 

    पर्याप्त स्क्रीनटाइम न मिलने की शिकायत

    बयान में आगे कहा गया, "हमें विश्वास है कि प्यार भाषा की सीमाओं को पार कर लेगा। वह सबसे जुड़ने, सबको समझने और सीखने की कोशिश करते हैं। हमें खुशी होगी अगर लोग उनका सम्मान करें और उनका मजाक उड़ाने की बजाय इस अनुभव का आनंद लें।"

    परिवार ने शो पर उन्हें पर्याप्त स्क्रीनटाइम न देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि वह घर के कई सदस्यों से ज्यादा मनोरंजक हैं।"

    परिचय 

    लोकप्रिय K-पॉप गायक हैं आउरा

    आउरा लोकप्रिय कोरियाई गायक हैं और भारत में काफी मशहूर हैं।

    2009 में उन्होंने गाना 'लव बैक' से डेब्यू किया था। वह कोरियाई बैंड 'डबल ए' के सदस्य थे। 2014 में उनका पहला सोलो गाना 'बॉडी पार्ट' रिलीज हुआ था।

    2022 में सलमान का गाना 'स्वैग से स्वागत' पर उनका मैशअप काफी वायरल हुआ था और भारत में खूब लोकप्रिय हुआ था।

    इस साल उन्होंने भारत के कई शिक्षण संस्थानों में अपनी प्रस्तुति दी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शो के पिछले सीजन में तजाकिस्तान के गायक सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक ने हिस्सा लिया था। अब्दु की टीम ने भी घर के सदस्यों पर उनका मजाक उड़ाए जाने और उनकी मासूमियत का फायदा उठाने का आरोप लगाया था।

    शो 

    चर्चा में हैं इन प्रतिभागियों का रिश्ता

    'बिग बॉस 17' अपने सदस्यों और उनके घर के अंदर और बाहरी रिश्तों के कारण काफी मनोरंजक बना हुआ है। हाल ही में शो में मुनव्वर फारूकी की दोस्त आयशा खान ने घर में एंट्री ली है। उन्होंने मुनव्वर पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था।

    ईशा मालवीय, समर्थ और अभिषेक कुमार का लव ट्रायंगल शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है।

    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और ऐश्वर्या-नील का रिश्ता भी लोगों को खूब भा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बिग बॉस

    कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह के हाथ में लगी चोट, लगाए गए कई टांके  कृष्णा अभिषेक
    सनी लियोनी को 'बिग बॉस' से पहले मिली थी जान से मारने की धमकी सनी लियोनी
    दोबारा शादी कर रहे हैं सुंबुल तौकीर के पिता, 'बिग बॉस' से बटोरी थी सुर्खियां टीवी शो
    बिग बॉस OTT: शो में हिस्सा लेने के लिए सलमान को फोन करते हैं कलाकार सलमान खान

    टीवी शो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': निर्माता असित मोदी ने यौन शोषण के आरोपों पर दिया जवाब तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    'भाभीजी घर पर हैं': शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी छोड़ रहीं शो? जानिए क्या है सच्चाई भाभीजी घर पर हैं
    'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' को 21 साल पूरे, जूही परमार ने लिखा खूबसूरत नोट  स्टार प्लस
    उर्फी जावेद ने 'बिग बॉस OTT 2' में ली एंट्री, प्रतियोगियों के साथ बिताया समय  बिग बॉस OTT

    टीवी जगत की खबरें

    असित मोदी के खिलाफ केस जीतने पर बोले शैलेश लोढ़ा- आत्मसम्मान से ऊंचा कुछ भी नहीं शैलेश लोढ़ा
    'KBC 15': इस बार शो में होंगे ये बदलाव, जानिए कौन करता है सवालों को तैयार कौन बनेगा करोड़पति
    बिग बॉस OTT 2: फिनाले से पहले एक नजर इस सीजन के चर्चित विवादों पर बिग बॉस
    'बिग बॉस OTT 2' से निकलते ही जिया शंकर ने खरीदी लग्जरी गाड़ी, जानिए इसकी कीमत  बिग बॉस OTT
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025