NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस' से लोकप्रिय हुईं सना खान बनीं मां, दिया बेटे को जन्म; यूं दी खुशखबरी
    अगली खबर
    'बिग बॉस' से लोकप्रिय हुईं सना खान बनीं मां, दिया बेटे को जन्म; यूं दी खुशखबरी
    सना खान बनीं मां, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanakhaan21)

    'बिग बॉस' से लोकप्रिय हुईं सना खान बनीं मां, दिया बेटे को जन्म; यूं दी खुशखबरी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 05, 2023
    05:43 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस 6' से चर्चा में आईं सना खान मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। कई दिनों से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में थीं।अब सना को मां बनने का सौभाग्य मिल गया है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की है, जिसके बाद हर कोई उन्हें उनके जीवन में आई इस नई खुशी के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

    आइए जानते हैं सना ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    खुशखबरी

    सना ने किया ये पोस्ट

    सना ने बड़े ही रोचक अंदाज में बच्चे होने की खुशी का इजहार किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अल्लाहाताला में मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसान किया। जब अल्लाह देता है तो खुशी से और दिल खोलकर देता है तो अल्लाहताला ने हमें बेटा दिया।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'अल्लाह मुझे और अनस को अपने बच्चे के लिए एक बेहतरीन इंसान बनाएं। आप इसी तरह से दुआ देते रहें।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    Instagram post

    A post shared by sanakhaan21 on July 5, 2023 at 4:48 pm IST

    शादी

    2020 में सना ने अनस से किया था निकाह

    सना ने अनस सईद से 2020 में गुपचुप निकाह किया था। लॉकडाउन के बाद उन्होंने अपने निकाह तस्वीर साझा कर सभी को हैरान कर दिया था, वहीं अनस को भी काफी ट्रोल किया गया था। खासतौर से लोगों ने उनके लुक पर जमकर निशाना साधा था।

    2020 में ही सना ने अचानक चकाचौंध की दुनिया को छोड़ने का फैसला किया था। जहां उनके इस फैसले पर प्रशंसकों ने नाराजगी जताई थी, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

    कारण

    सना ने क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री?

    सना ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि उन्होंने इंडस्ट्री क्यों छोड़ी। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी डरावने सपने आने लगे थे। रमजान के महीने में उन्हें जलती हुई कब्रें दिखती थी। वह अकेले चिल्लाती और मदद मांगती थीं।

    डर के मारे सना की रातों की नींद उड़ गई थी। इन सभी चीजों को उन्होंने अल्लाह का इशारा समझा और वह अल्लाह की राह पर चल पड़ीं। सना के मुताबिक, वो उनकी जिंदगी का बेहद नाजुक दौर था।

    लोकप्रियता

    सना ने कम समय में कमाई शोहरत

    सना उन अभिनेत्रियों में शामिल रहीं, जो बेहद कम उम्र में मनोरंजन जगत का बड़ा नाम बन गईं। 'बिग बॉस 6' के साथ ही सना रातों-रात मशहूर हो गई थीं। वह इस शो की फाइनलिस्ट भी बनी थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में भी कीं।

    2007 में गाने 'बिल्लो रानी' में भी उन्हें पसंद किया गया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'वजह तुम हो' जैसी कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    हुंडई वरना का नया SX+ वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत  हुंडई मोटर कंपनी
    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर की 'एनिमल', शाहरुख की 'जवान', VFX के काम के लिए टली इन फिल्मों की रिलीज एनिमल फिल्म
    JNU में होगी '72 हूरें' की स्क्रीनिंग, निर्देशक बोले- फिल्म देखकर लें सही-गलत का फैसला मनोरंजन
    जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट का ऐलान, 'प्रोजेक्ट के' से होगी टक्कर जॉन अब्राहम
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिर मिलाया हाथ, राम चरण और तृषा भी देंगे साथ  दीपिका पादुकोण

    टीवी जगत की खबरें

    अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की राहें हुईं अलग, जल्द होगा तलाक  टीवी शो
    करिश्मा तन्ना ने क्यों बनाई टीवी जगत से दूरी? अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा  करिश्मा तन्ना
    नीति टेलर को देखकर प्रशंसक ने छोड़ दिया था खुदकुशी का विचार, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा टीवी शो
    ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में', बोलीं- मैं शो की कर्जदार हूं  टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025