NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या भारती ने 'द कपिल शर्मा शो' को कर दिया अलविदा? कीकू शारदा ने जताई प्रतिक्रिया
    क्या भारती ने 'द कपिल शर्मा शो' को कर दिया अलविदा? कीकू शारदा ने जताई प्रतिक्रिया
    मनोरंजन

    क्या भारती ने 'द कपिल शर्मा शो' को कर दिया अलविदा? कीकू शारदा ने जताई प्रतिक्रिया

    लेखन भावना साहनी
    November 29, 2020 | 08:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या भारती ने 'द कपिल शर्मा शो' को कर दिया अलविदा? कीकू शारदा ने जताई प्रतिक्रिया

    कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों विवादों में फंसी दिख रही हैं। हाल ही में उन्हें और उनके निर्माता पति हर्ष लिंबाचिया के घर से गांजा बरामद होने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, अगले ही दिन दोनों को जमानत मिल गई। लेकिन भारती के फैंस अब भी उनसे नाराज हैं। अब खबर आई है कि इस कारण भारती को करियर में भी काफी नुकसान हो सकता है। जिस पर कीकू शारदा ने प्रतिक्रिया जताई है।

    मेकर्स ने लिया भारती को निकालने का फैसला- रिपोर्ट्स

    रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' ने हाथ धोना पड़ सकता है। बता दें कि भारती शो का अहम हिस्सा है, जिसे दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है। हालांकि, स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, अब ड्रग्स मामले में भारती का नाम सामने आने पर मेकर्स ने भारती को निकालने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि यह एक पारिवारिक शो है, जिसे वह बिना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के चलाना चाहते हैं।

    शूटिंग के दौरान मौजूद नहीं थीं भारती- कीकू

    फिलहाल भारती के शो से बाहर होने की खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कपिल के शो में उनके सह-कलाकार कीकू शारदा ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए बॉम्बे टाइम्स को बताया, "हम कल शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान भारती वहां मौजूद नहीं थीं।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, भारती का शूट पर न होना आम बात है। क्योंकि वह हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करतीं।"

    अब तक नहीं सुनी ऐसी चर्चा- कीकू

    कीकू ने आगे कहा, "मैंने ऐसी कोई चर्चा अब तक नहीं सुनी कि भारती शो को अलविदा कहने वाली हैं। वह सिर्फ कल वाले शूट पर मौजूद नहीं रहीं। इसके अलावा मैं और कोई बात नहीं जानता।"

    भारती के घर से मिले थे ड्रग्स

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही NCB ने भारती के मुंबई स्थित घर और प्रोडक्शन ऑफिस में छापेमारी की थी। दोनों जगहों से उन्होंने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। इसके बाद भारती और हर्ष से लंबी पूछताछ चली जिसमें दोनों ने गांजे के सेवन की बात स्वीकारी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालात ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश किया। हालांकि, दोनों को अगले ही दिन जमानत मिल गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कपिल शर्मा
    मनोरंजन
    भारती सिंह
    हर्ष लिंबाचिया

    कपिल शर्मा

    ट्विटर पर कपिल शर्मा ने यूजर को कहा "मोटा", बाद में डिलीट किया ट्वीट बॉलीवुड समाचार
    क्या फिर से माता-पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ? बॉलीवुड समाचार
    सीधा टीवी पर रिलीज हो रही है जेनेलिया की यह फिल्म, कपिल शर्मा भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो से प्रेरित हैं ये पांच भारतीय टीवी रियलिटी शो सलमान खान

    मनोरंजन

    अभिनेता राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान हुआ ब्रेन स्ट्रोक, ICU में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ICU में भर्ती टीवी शो
    दिवंगत वाजिद खान की पत्नी का ससुराल वालों पर आरोप, बोलीं- धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव बॉलीवुड समाचार
    हिना खान ने विंटेज अंदाज में पहना मोनोक्रोम गाउन, कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बिग बॉस

    भारती सिंह

    महाराष्ट्र में NCB की टीम पर ड्रग्स पैडलर्स का हमला; दो अधिकारी घायल, तीन आरोपी गिफ्तार मुंबई
    ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा के अजय सिंह उर्फ टाइगर ने जीती 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की ट्रॉफी सोनी टीवी
    ड्रग्स मामला: अदालत ने भारती और हर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा मुंबई

    हर्ष लिंबाचिया

    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    भारती सिंह और हर्ष की जमानत याचिका हो सकती है खारिज, NCB ने की मांग बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 14' के घर में हर्ष लिंबाचिया ने NCB की छापेमारी पर ली चुटकी भारती सिंह
    कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द बनेंगे माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023