Loading...
आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे निर्देशक मिलाप जावेरी, साउथ से बुलाएंगे ये अभिनेत्री
आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म पर आया अपडेट

आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म बनाएंगे निर्देशक मिलाप जावेरी, साउथ से बुलाएंगे ये अभिनेत्री

Aug 20, 2026
05:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं। टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस अनाम फिल्म को एक तीव्र, हिंसक और संगीतमय प्रेम कहानी के रूप में दर्शाया जाएगा, जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे। चूकि मिलाप 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'तेरा यार हूं मैं' जैसी रोमांटिक कहानियां बनाने में माहिर हैं, इसलिए यह उनकी शैली के अनुरूप बैठती है। ताजा अपडेट है कि फिल्म में आदित्य के साथ साउथ अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी।

परियोजना

निर्माताओं की तरफ से जल्द हो सकता है ऐलान

फिल्मफेयर के मुताबिक, भाग्यश्री के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में उनका बड़ा ब्रेक साबित हो सकती है।

जाहिर है कि उन्होंने रवि तेजा के साथ फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' और दुलकर सलमान के साथ 'कांथा' में प्रशंसित भूमिका निभाई।

हिंदी फिल्म 'यारियां 2' में सहायक किरदार और 'चंदू चैंपियन' में संक्षिप्त किरदार निभाने के बाद, टी-सीरीज की फिल्म भाग्यश्री के करियर को नई ऊंचाइयां दिला सकती है।

शूटिंग

साल के आखिर तक शूटिंग शुरू करने की योजना

रिपोर्ट के अनुसार, बिना नाम वाली इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू करने की योजना है। इसे 2027 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा जा रहा है।

निर्माताओं की तरफ से आने वाले हफ्तों में आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

काम के मोर्चे पर, आदित्य को आखिरी बार अनुराग बसु की निर्देशित फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' (2025) में देखा गया था। इसमें उनके साथ सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार थे।

ADVERTISEMENT