NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / OTT पर देखिए माफियाओं पर बनीं ये शानदार फिल्में, मिलेगा भरपूर मजा 
    अगली खबर
    OTT पर देखिए माफियाओं पर बनीं ये शानदार फिल्में, मिलेगा भरपूर मजा 
    OTT पर देखें माफियाओं पर बनीं ये शानदार फिल्में

    OTT पर देखिए माफियाओं पर बनीं ये शानदार फिल्में, मिलेगा भरपूर मजा 

    लेखन मेघा
    Feb 24, 2024
    05:22 pm

    क्या है खबर?

    OTT के आने से फिल्मों के शौकीनों को घर बैठे ही अलग-अलग तरह की फिल्में देखने को मिल जाती हैं।

    अगर आप माफियाओं पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हमने आपके लिए एक सूची तैयार की, जिसमें अपराध और रोमांच से भरपूर फिल्में शामिल हैं।

    माफियाओं की कहानी कहतीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया ही, वहीं सितारों के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।

    आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'गैंग्स ऑफ वासेपुर'

    अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' इस सूची में पहले स्थान पर है, जिसके 2 भाग आए और दोनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    क्राइम से भरपूर इस फिल्म को कश्यप ने जीशान कादरी के साथ मिलकर लिखा है।

    इसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा जैसे बेहतरीन सितारे शामिल हैं।

    3 परिवारों के बीच की दुश्मनी और राजनीति पर आधारित इस फिल्मे को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #2

    'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई'

    मिलन लूथरिया की 2010 की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।

    अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी कहती है।

    इसमें गैंगस्टर सुल्तान मिर्जा (अजय) और शोएब खान (इमरान) अंडरवर्ल्ड में अपनी छवि बनाने के लिए मुंबई को अपनी शर्तों पर चलाने की कोशिश करते हैं।

    इसका दूसरा भाग 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' 2013 में आया था, जो अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था।

    #3

    'सत्या'

    राम गोपाल वर्मा की 1998 में आई फिल्म 'सत्या' की गिनती उनकी अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में होती है।

    फिल्म में मनोज, माफिया भीखू म्हात्रे की भूमिका में नजर आए थे और रातोंरात मशहूर हो गए थे। इसकी बदौलत ही अभिनेता के फिल्मी सफर को रफ्तार मिली थी।

    मनोज के अलावा फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और जेडी चक्रवर्ती भी नजर आए थे।

    इस फिल्म को सोनी लिव और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #4

    'शूटआउट एट लोखंडवाला'

    अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' 2007 में आई थी। कहा जाता है कि इसमें मुंबई में गैंगस्टर माया डोलस के एनकाउंटर की कहानी को दिखाया गया है।

    फिल्म में विवेक ओबरॉय, तुषार कपूर, संजय दत्त, अरबाज खान, अमृता सिंह, अमिताभ बच्चन और सुनील शेट्टी जैसे शानदार सितारे शामिल थे।

    अपराध पर बनी फिल्में पसंद करने वालों का यह यकीनन दिन बना देगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो के साथ ही MX प्लेयर पर भी देखा जा सकता है।

    #5

    'वास्तव'

    महेश मांजरेकर की 1990 में आई फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त ने अपने उम्दा प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। इसमें नम्रता शिरोडकर और मोहनीश बहल भी शामिल थे।

    इसमें दिखाया गया था कि कैसे संजय का किरदार रघुदेव मुंबई की अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फंसता चला जाता है और रघु भाई बन जाता है। इस फिल्म की कहानी को छोटा राजन से प्रेरित बताया जाता है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    OTT प्लेटफॉर्म
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट
    दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    यामी गौतम बोलीं- कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियों की बदौलत ही हमें आज काम मिल रहा यामी गौतम
    यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म यामी गौतम
    राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय पर साधा था निशाना, भड़कीं सोना महापात्रा ने दिया ये जवाब ऐश्वर्या राय
    अनुपम खेर ने अमीन सयानी को दी श्रद्धांजलि, वीडियो साझा कर लिखा भावुक नोट  अनुपम खेर

    OTT प्लेटफॉर्म

    'पंचायत 3' से लेकर 'हीरा मंडी' तक, 2024 में आएंगी ये चर्चित वेब सीरीज  वेब सीरीज
    'इंडियन पुलिस फोर्स' से लेकर 'कर्मा काॅलिंग' तक, जनवरी में रिलीज हो रहीं ये वेब सीरीज वेब सीरीज
    धर्मा प्रोडक्शंस OTT पर धमाका करने को तैयार, सीरीज के साथ एक फिल्म भी कतार में करण जौहर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा से वरुण धवन तक, 2024 में OTT पर अपनी पारी शुरू करेंगे ये सितारे उर्मिला मातोंडकर

    मनोरंजन

    एल्विश यादव ने रेस्तरां में एक युवक को मारा थप्पड़, कहा- मैं ऐसा ही हूं एल्विश यादव
    श्रेयस को हार्ट अटैक आने के बाद परेशान थे अक्षय कुमार, अस्पताल बदलने को थे तैयार श्रेयस तलपड़े
    मिथुन चक्रवर्ती को मिली अस्पताल से छुट्टी, जल्द काम पर वापस लौटने की कही बात मिथुन चक्रवर्ती
    'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन की वापसी, दिवाली पर कार्तिक आर्यन के साथ करेंगी धमाका कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025