NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं आपराधिक घटनाओं पर बनी ये डॉक्यूमेंट्री, जरूर देखें 
    अगली खबर
    नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं आपराधिक घटनाओं पर बनी ये डॉक्यूमेंट्री, जरूर देखें 
    OTT पर देखिए ये क्राइम-थ्रिलर डॉक्यूमेंट्री

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं आपराधिक घटनाओं पर बनी ये डॉक्यूमेंट्री, जरूर देखें 

    लेखन मेघा
    Jan 29, 2024
    08:54 pm

    क्या है खबर?

    OTT के आगमन के बाद से लोगों को घर बैठकर अपनी पसंद की फिल्में और सीरीज देखने का बढ़िया विकल्प मिल गया। यहां हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज आती हैं, जिनमें एक्शन से लेकर रोमांस तक सबकुछ मिल जाता है।

    अगर आप क्राइम-थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो हमने आपके लिए आपराधिक घटनाओं पर बनी ऐसी डॉक्यूमेंट्री की सूची तैयार की है, जिन्हें देख आपके रोंगड़े खड़े हो जाएंगे।

    आइए नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन डॉक्यूमेंट्री पर नजर डालते हैं।

    #1

    'हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ्स'

    2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक चौंकाने वाली घटना हुई थी, जब एक ही घर के 11 लोग फंदे पर झूलते हुए मिले थे। घटना में बस परिवार का पालतू कुत्ता ही बचा था।

    इस मामले में पूरे देश में हलचल मचा दी थी और बाद में इस पर 'हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ्स' नाम से डॉक्यूमेंट्री आई।

    इस डॉक्यूमेंट्री में पूरे मामले को बारीकी से दिखाया गया है, जिसे देख आप सोच में पड़ जाएंगे।

    #2

    'इंडियन प्रीडेटर- द बुचर ऑफ दिल्ली'

    2022 में आई 'इंडियन प्रीडेटर- द बुचर ऑफ दिल्ली' डॉक्यूमेंट्री ने भी लोगों को हैरान कर दिया था।

    इसमें चंद्रकात झा नाम के एक सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई थी, जिसने 2006 से 2007 के बीच में कई लोगों की हत्या की थी।

    इतना ही नहीं उसने हत्या के बाद 3 सिर कटे शवों को दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाहर नकली नोटों के साथ छोड़ा था।

    उस समय इस मामले में पूरे शहर में दहशत फैला दी थी।

    #3

    'इंडियन प्रीडेटर- द डायरी ऑफ ए सीरियल किलर' 

    यह डॉक्यूमेंट्री सीरियल किलर राम निरंजन कोल उर्फ राजा कोलंदर पर बनी है, जिसने 2000 के आसपास 14 लोगों की हत्या कर सभी को चौंका दिया था।

    दरअसल, पुलिस को एक पत्रकार की हत्या की जांच करते हुए राजा कोलंदर की डायरी मिली थी। इससे पता चला था कि वह पत्रकार से पहले 13 लोगों को मार चुका है और 2 लोगों के दिमाग को उसने उबाल कर पीया था।

    यह सीरीज आपका दिमाग हिलाकर रख देगी।

    #4

    'करी एंड साइनाइड: द जॉली जोसेफ केस'

    'करी एंड साइनाइड' में 2002 से 2016 के बीच केरल के एक गांव कूडाथाई में हुई 6 हत्याओं की कहानी दिखाई गई है, जिसका आरोप जॉली जोसेफ पर लगा था।

    जॉली पर आरोप था कि उसने अपने परिवार के 6 सदस्यों को साइनाइड युक्त भोजन खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

    इसमें दिखाया गया है कि कैसे जॉली इस मामले से बच निकलती है। इस कहानी को परिवार के सदस्यों और मामले में जांचकर्ताओं के माध्यम से बताया गया है।

    #5

    'द हंट फॉर वीरप्पन' 

    'द हंट फॉर वीरप्पन' भारत के सबसे खूंखार अपराधियों में से एक वीरप्पन पर बनी डॉक्यूमेंट्री है।

    इसमें वीरप्पन के परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और पुलिस के बातचीत शामिल हैं, जो उसके जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। साथ ही बताते हैं कि वह कैसे देश का कुख्यात तस्कर बन गया।

    4 एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री में वीरप्पन को पकड़ने की कहानी दिखाई गई है, जो 2004 में तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स की गोलीबारी में मारा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    OTT प्लेटफॉर्म

    मनोज बाजपेयी बोले- OTT ने बदली मेरे जैसे कइयों के करियर की दिशा और दशा मनोज बाजपेयी
    'कड़क सिंह' से 'द फ्रीलांसर 2' तक, दिसंबर में OTT पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज वेब सीरीज
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक एनिमल फिल्म
    'एनिमल' जैसी हिंसक फिल्मों के शौकीन हैं तो OTT पर देखें ये फिल्में एनिमल फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, साझा किया खूबसूरत वीडियो  अमिताभ बच्चन
    'बैंडिट क्वीन' को 30 साल पूरे, निर्देशक शेखर कपूर बोले- शूटिंग के समय करता था उल्टियां शेखर कपूर
    विक्रमादित्य मोटवानी लेकर आ रहे नौसैना के बहादुर नायकों की कहानी, स्क्रिप्ट पर काम शुरू  आगामी फिल्में
    विजय सेतुपति अब रणबीर कपूर के साथ खेलेंगे पारी, 'रामायण' में विभीषण बनने की तैयारी विजय सेतुपति

    नेटफ्लिक्स

    'खो गए हम कहां': सिनेमाघर में नहीं, नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म; रिलीज तारीख आई सामने अनन्या पांडे
    अनन्या पांडे की 'खो गए हम कहां' का पहला गाना 'होने दो जो होता है' जारी  अनन्या पांडे
    भूमि पेडनेकर की 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक  भूमि पेडनेकर
    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की हो गई वापसी, नए शाे का प्रोमो जारी कर किया ऐलान कपिल शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025