NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने 
    अगली खबर
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने 
    महिलाओं की ताकत और हिम्मत को दर्शाते बॉलीवुड के ये गाने

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने 

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 02, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाएगा। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में मनाता है।

    आपने महिलाओं पर केंद्रित फिल्में तो कई देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन गानों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप नारीत्व का जश्न मनाने के लिए चुन सकते हैं।

    बॉलीवुड के कई गाने ऐसे हैं, जो महिलाओं की ताकत और साहस को दिखाते हैं। एक नजर उन्हीं गानों पर, जिन्हें सुन आपको भी महिलाओं पर गर्व होगा।

    #1

    'पटाका गुड्डी'

    अगर आपने फिल्म 'हाईवे' देखी होगी तो इसका गाना 'पटाका गुड्डी' तो आपको याद ही होगा। फिल्म में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। महिलाओं की आजादी पर बात करता यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ। नूरां सिस्टर्स की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए।

    यह गाना उन महिलाओं के लिए है, जो आजादी से जीने पर यकीन करती हैं और खुले आसमान में उड़ान भरना चाहती हैं। यह गाना हमेशा आगे बढ़कर उड़ान भरने की प्रेरणा देता है।

    #2

    'जिद्दी दिल' 

    यह गाना है फिल्म 'मैरी कोम' का, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था और इसमें प्रियंका ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    महिलाओं के जोश और जुनून को दिखाता यह गाना वाकई आपका दिन बना देगा। गाने में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि एक महिला अगर कुछ ठान ले तो वह कुछ भी कर गुजरती है। यह गाना विशाल ददलानी ने गाया है।

    #3

    'जीते हैं चल'

    जब भी सोनम कपूर की बेहतरीन फिल्मों की बात होती है तो 'नीरजा' का जिक्र जरूर होता है। इस फिल्म का पूरा दारोमदार उन्हीं के कंधों पर था और उन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर पूरे दिल से जिया।

    इस फिल्म के गाने 'जीते हैं चल' के बोल किसी के भी रोंगटे खड़े कर दें। इसमें परेशानियों को पीछे छोड़ आगे बढ़ने की बात की गई है। कविता सेठ और अर्चना गोरे ने इस गीत को अपनी आवाज से सजाया।

    #4

    'धाक्कड़'

    यह गाना है आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में है और ये उनके लिए है, जो सोचते हैं कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकतीं। इसमें दिखाया गया है कि लड़कियां कमजोर नहीं होतीं।

    गाने के बोल ऐसे हैं, जो लड़कियों का मनोबल बढ़ाते हैं कि उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। बहुत से लोगों ने महिलाओं के लिए तरह-तरह के मापदंड बनाए हैं, 'धाक्कड़' के बोल उन पर कटाक्ष हैं। यह गाना रैपर रफ्तार ने गाया है।

    #5

    'पिंक एंथम' 

    अगर आपने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली तापसी पन्नू की फिल्म 'पिंक' देखी होगी तो इसका गाना 'पिंक' भी आपको पसंद आया होगा। जोनिता गांधी ने इसे अपनी आवाज दी। नारी की शान बढ़ाते इस गाने को लोगों ने खूब सराहा।

    फिल्म यह संदेश देती है कि अगर लड़की 'नहीं' कह दे तो उसका मतलब 'नहीं' ही होता है। उसकी मर्जी के बिना उसे कोई हाथ नहीं लगा सकता।

    महिलाओं की हिम्मत को बढ़ाता यह गाना वाकई लाजवाब है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    केरल: महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर थानों की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत एथलेटिक्स
    मिलिए उन सात महिलाओं से जिन्होंने महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाले मध्य प्रदेश
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    अनन्या पांडे ने पूरी की विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म की शूटिंग, साझा किया पोस्ट अनन्या पांडे
    'हीरामंडी' के लिए मुमताज से मिले थे संजय लीला भंसाली, किया था खास वादा संजय लीला भंसाली
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दिखाई जाएगी 'द रोमांटिक्स', FTII के कोर्स में भी शामिल नेटफ्लिक्स
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास ने अभिनेता पर जमकर निकाली भड़ास, बताया 'लालची' और 'अकड़ू' नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    आलिया भट्ट

    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर कार्तिक आर्यन
    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता रणबीर कपूर
    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को क्यों मिली RRR देखने की सलाह? बराक ओबामा
    'ब्रह्मास्त्र' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई गंगूबाई काठियावाड़ी

    प्रियंका चोपड़ा

    क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल करण जौहर
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अनुष्का, दीपिका समेत ये अभिनेत्रियां बन चुकी हैं प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण
    क्या आप जानते हैं? प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025