सिनेमाघरों में उठने वाला है 'मिर्जापुर: द मूवी' का तूफान, उससे पहले निपटा लो ये क्राइम-ड्रामा
क्या है खबर?
'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ मिर्जापुर की दुनिया अगले महीने 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर आ रही है। अली फजल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे सितारों वाली इस सीरीज का इंतजार हर किसी को है। फिल्म आने से पहले अगर आप उसी तरह के दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाले देसी क्राइम ड्रामा का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो OTT का रुख करना होगा। यहां कुछ से दमदार क्राइम-ड्रामा मौजूद हैं, जो आपका दिन बना देंगे।
#1
'मिर्जापुर सीरीज'
'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी अगर समझनी है, तो सबसे पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर आई इसकी पिछली सीरीज काे देखना होगा, जहां से इस क्राइम ड्रामा और भौकाल की शुरुआत हुई थी।
सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था और इसकी सफलता के बाद 2020 में दूसरा व 2024 में तीसरा सीजन आया।
इसकी कहानी अवैध हथियारों और ड्रग्स का साम्राज्य चलाने वाले बाहुबली कालीन भैया (पंकज) के वर्चस्व, प्रतिशोध और तख्तापलट पर बुनी गई है।
#2 & #3
'सेक्रेड गेम्स' और 'भौकाल'
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसकी कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड, गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच की जंग को बेहद डार्क और थ्रिलिंग अंदाज में दिखाती है।
सीरीज का एक-एक दृश्य आखिर तक आपको टीवी स्क्रीन से चिपके रहने के लिए मजबूर कर देगा।
MX प्लेयर पर मौजूद मोहित रैना की सीरीज 'भौकाल' भी देखने लायक बेहतरीन विकल्प है। इसमें मुजफ्फरनगर के अपराध और जांबाज पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है।
#4 & #5
'पाताल लोक' और 'रंगबाज'
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पाताल लोक' अपराध और एक्शन का दमदार मिश्रण पेश करती है। इसमें जयदीप अहलावत ने हाथीराम चौधरी के रूप में यादगार के किरदार निभाया है।
यह शो दिल्ली क्राइम और राजनीतिक सांठगांठ की जड़ों को गहराई से खंगालता है। इसका दूसरा भाग जनवरी, 2025 में रिलीज हुआ था।
ZEE5 पर मौजूद 'रंगबाज' उत्तर प्रदेश और बिहार के बैकड्रॉप पर बनी है, जो आपको बिल्कुल 'मिर्जापुर' वाली देसी गैंगवार और खून-खराबा का एहसास करा देगी।