NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर की 'एनिमल' ही नहीं, बॉलीवुड की ये फिल्में भी हैं 3 घंटे से ज्यादा लंबी
    अगली खबर
    रणबीर की 'एनिमल' ही नहीं, बॉलीवुड की ये फिल्में भी हैं 3 घंटे से ज्यादा लंबी
    बॉलीवुड की लंबी अवधि वाली फिल्में

    रणबीर की 'एनिमल' ही नहीं, बॉलीवुड की ये फिल्में भी हैं 3 घंटे से ज्यादा लंबी

    लेखन मेघा
    Nov 27, 2023
    08:41 pm

    क्या है खबर?

    संदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखेगी तो अनिल कपूर और बॉबी देओल भी इसका हिस्सा हैं।

    'एनिमल' 3 घंटे 21 मिनट लंबी फिल्म है, जिसको लेकर चिंता व्यक्त करने वालों से रणबीर और रश्मिका ने बोर नहीं होने देने का दावा किया है।

    आइए अब 'एनिमल' की रिलीज से पहले बॉलीवुड की कुछ सबसे लंबी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'संगम'

    राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजंतीमाला की 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'संगम' 3 घंटे और 58 मिनट लंबी थी।

    इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद 'संगम' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी।

    इसकी कहानी जीवन की चुनौतियों का सामना करने वाले 3 बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

    यह इतने लंबे समय तक चलने वाली हिंदी सिनेमा की कुछ पहली फिल्मों में से एक थी।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    #2

    'मेरा नाम जोकर'

    'मेरा नाम जोकर' भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 1970 में आई इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था और वह इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आए थे।

    इसकी कहानी एक सर्कस के जोकर राजू के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसकी अवधि 3 घंटे और 44 मिनट की थी।

    इस फिल्म में मनोज कुमार, सिमी गरेवाल, ऋषि कपूर और दारा सिंह सहित कई कलाकार शामिल थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    'लगान'

    आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'लगान: वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया' 2001 में आई थी, जो 3 घंटे 44 मिनट लंबी थी।

    इसकी कहानी एक ऐसे गांव की थी, जो गलत तरीके से लगाए जा रहे कर्ज से बचने के लिए एक क्रिकेट मैच आयोजित कर ब्रिटिश शासन को चुनौती देता है।

    आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #4

    'कभी अलविदा ना कहना'

    करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' 2006 में आई थी। इसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा जैसे सितारे नजर आए थे।

    3 घंटे और 13 मिनट की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

    फिल्म में देव और माया की प्रेम कहानी दिखाई गई थी, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    #5

    'सलाम-ए-इश्क'

    सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' 2007 में आई थी। 3 घंटे और 36 मिनट लंबाई वाली यह फिल्म रिचर्ड कर्टिस की फिल्म 'लव एक्चुअली' की अनौपचारिक रीमेक थी।

    फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया सहित कई सारे शानदार सितारे नजर आए थे। फिल्म में इन सभी 6 जोड़ियों की अलग-अलग कहानी दिखाई गई थी।

    इस फिल्म को ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की अनदेखी तस्वीरें  आलिया भट्ट
    'एनिमल': रणबीर ही नहीं, गैंगस्टर बन ये सितारे भी खूब जमे, OTT पर देखिए खूंखार अवतार एनिमल फिल्म
    रणबीर कपूर के पास है इतनी संपत्ति, एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये  जन्मदिन विशेष
    'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर नहीं, साउथ के ये सुपरस्टार थे निर्देशक की पहली पसंद  एनिमल फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    'एनिमल' से पहले OTT पर लीजिए बाप-बेटे के प्यार से भरपूर इन फिल्मों का मजा एनिमल फिल्म
    'फर्रे' से 'फुकरे 3' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर छाएंगी ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    सलीम खान की जावेद अख्तर के साथ खूब जमी जोड़ी, दोनों ने साथ मिलकर रचा इतिहास सलीम खान
    बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन सेलिब्रिटी की मौत

    मनोरंजन

    भाई दूज पर अपने भाई-बहन के साथ देखें ये फिल्में, प्यार के साथ दिखेगी खट्टी-मिट्ठी नोंकझोक  बॉलीवुड समाचार
    बाल दिवस पर अपने बच्चों के साथ देखें ये बेहतरीन फिल्में, मनोरंजन के साथ मिलेगी सीख  बाल दिवस
    अमिताभ ने कॉलेज में दाखिले के लिए खाए खूब धक्के, साइकिल से जा पहुंचे थे चंडीगढ़  अमिताभ बच्चन
    गौहर नहीं बनना चाहती थीं 'गणपत'का हिस्सा, बोलीं- निर्देशक के कहने पर की ये फिल्म गौहर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025