ईशा-अभिषेक से पहले 'बिग बॉस' में शामिल हो चुकीं हैं ये पूर्व जोड़ियां
क्या है खबर?
'बिग बॉस' टीवी का सबसे लोकप्रिय शो होने के साथ ही सबसे विवादित शो में भी शुमार है। शो का 17वां सीजन चल रहा है।
निर्माता शो में ट्विस्ट लाने और इसे मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में सलमान खान के शो के कई सीजन में पूर्व जोड़ियों को भी शामिल किया गया है। इनके बीच बनते-बिगड़ते समीकरण हमेशा शो का केंद्र रहते हैं।
नजर डालते हैं 'बिग बॉस' में शामिल हुईं पूर्व जोड़ियों पर।
#1
रश्मि देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला
'बिग बॉस' 13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला सबसे चर्चित प्रतिभागी थे। शो में दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं पसंद करते थे और दोनों के ही तीखे तेवर देखने को मिले थे।
टीवी शो 'दिल से दिल तक' में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसी दौरान दोनों की डेटिंग की भी चर्चा थी। हालांकि, जब दोनों ने शो में हिस्सा लिया, तब तक वे अलग हो चुके थे।
#2
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव
इसी साल प्रसारित हुए 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन में टीवी अभिनेता अनिवाश सचदेव ने हिस्सा लिया था। अविनाश टीवी शो 'छोटी बहू' से लोकप्रिय हुए थे।
उनके साथ शो में पलक पुर्सवानी भी आई थीं। पलक और अविनाश ने 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों की सगाई भी हो गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया था।
शो में दोनों ने समझदारी से गेम खेला था।
#3
दलनाज ईरानी-राजीव पॉल
'बिग बॉस 6' में दलनाज ईरानी और राजीव पॉल की उपस्थिति ने खूब चर्चा बटोरी थी। दोनों ने करीब 14 साल की शादी के बाद तलाक लिया था।
इसके बाद दोनों ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया। हालांकि, शो में भी दोनों के बीच दूरियां देखने को मिली थी। राजीव ने कई बार दलनाज के साथ चीजें ठीक करने की कोशिश कीं, लेकिन दलनाज अपने फैसले को लेकर सख्त रही थीं।
#4
मधुरिमा तुली-विशाल
'ओढ़नी', 'चंद्रकांता' जैसे शो में नजर आ चुकीं मधुरिमा तुली ने 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था। शो में विशाल सिंह भी नजर आए थे। शो में इनकी नोकझोंक में दर्शकों की खासा दिलचस्पी थी।
दोनों ने 'चंद्रकांता' में साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों डेटिंग कर रहे थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था।
ऐसे में 'बिग बॉस' में उनके बीच समीकरण देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प था।
#5
ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार
'बिग बॉस 17' में 'उड़ाड़ियां' फेम ईशा मालवीय शुरू से ही चर्चा में हैं। शो में उनके पूर्व प्रेमी अभिषेक कुमार ने भी हिस्सा लिया है। इनकी केमिस्ट्री में पहले दिन से दर्शकों की रुचि थी।
अभिषेक और ईशा दोबारा करीब आ रहे थे, तभी बिग बॉस ने ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ को घर में भेज दिया। इसके बाद इन तीनों के बीच खूब तमाशा हुआ।
सोशल मीडिया पर भी इस तिकड़ी की खूब चर्चा है।