'बंदर' की OTT रिलीज तारीख का ऐलान, कब-कहां देखें बॉबी देओल की फिल्म?
क्या है खबर?
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'बंदर' जून में रिलीज हुई थी। व्यवसायिक रूप से कम स्क्रीन्स मिलने और अन्य फिल्मों से मुकाबले के कारण सीमित दर्शक मिलने के चलते यह वर्ल्डवाइड सिर्फ 6.10 करोड़ रुपये कमा पाई थी। 2 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में इसे देखने का मौका गंवाया था, उनके पास घर बैठकर देखने का मौका होगा।
ऐलान
'बंदर' OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार
फिल्म का प्रीमियर 28 अगस्त, 2026 को ZEE5 पर किया जाएगा।
निर्माताओं ने तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, 'जब किसी व्यक्ति पर आरोप लगता है, तो क्या फैसला पहले से ही तय हो जाता है? एक आरोप के बाद एक व्यक्ति का जीवन उलट-पुलट हो उठता है।'
फिल्म रेप के झूठे आरोप में फंसे एक सुपरस्टार और उसके संघर्ष पर आधारित एक सच्ची घटना से प्रेरित है।
इसमें सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी मौजूद हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
When a man is accused, is the verdict already decided?
— ZEE5Official (@ZEE5India) August 20, 2026
Witness a man’s life turn upside down after an accusation.#Bandar, premieres 28th Aug only on Zee 5.#BandaronZee5 pic.twitter.com/00tsPU9bsG