NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बादशाह का आरोप, माफिया मुंडीर के दौरान हनी सिंह ने ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट पर कराए थे हस्ताक्षर
    अगली खबर
    बादशाह का आरोप, माफिया मुंडीर के दौरान हनी सिंह ने ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट पर कराए थे हस्ताक्षर
    बादशाह ने हनी सिंह पर लगाए आरोप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@badboyshah)

    बादशाह का आरोप, माफिया मुंडीर के दौरान हनी सिंह ने ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट पर कराए थे हस्ताक्षर

    लेखन मेघा
    Jul 16, 2023
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह अपने गानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

    हाल ही में बादशाह ने बैंड माफिया मुंडीर और रैपर हनी सिंह के साथ हुए अपने विवाद के बारे में बात की।

    बादशाह ने बताया कि शुरुआत में ग्रुप में वह और हनी थे, लेकिन हनी के सोलो करियर बनाने के फैसले के बाद उनका विवाद बढ़ गया।

    बादशाह ने आरोप लगाया कि हनी ने उनसे ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर भी कराए थे।

    बयान

    हनी पर आत्मकेंद्रित होने का लगाया आरोप

    बादशाह ने राज शमानी के पॉडकास्ट में हनी सिंह पर आत्मकेंद्रित होने और बैंड के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, "माफिया मुंडीर में समान विचारधारा वाले लोग थे। 2009 में मेरे और हनी के बीच दूरी आई। मैं नौकरी करता था। हनी से बात नहीं हो पाती थी, जब मैंने उसे कॉल की तो उसने मेरी कॉल नहीं उठाई। माफिया मुंडीर में रहने के दौरान हम कभी नहीं मिले। अगर मिलते तो शायद चीजें अलग होतीं।"

    बयान

    5 साल बाद आया था पहला गाना

    हनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बादशाह ने कहा, "हमने साथ मिलकर कई गाने बनाए, लेकिन वो रिलीज नहीं हुए। हनी सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान दे रहे थे।"

    उन्होंने कहा, "मैं 2006 से माफिया मुंडीर से जुड़ा हुआ था और 2009 तक मेरे माता-पिता मेरे बारे में बहुत चिंतित थे। 2011 में हनी के साथ मेरा पहला गाना गेट अप जवानी आया था। इन 5 सालों ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया।"

    बयान

    हमारे बारे में नहीं सोचते थे हनी- बादशाह

    बादशाह ने बताया कि उन्होंने हनी से कहा था, "हम भी इतने सारे गाने बना रहे हैं तो हमारे बारे में भी सोचें। हम सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं। आपको अपने बारे में ही नहीं सोचना चाहिए। एक तरफ आप हमें भाई कहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आप हमारे संघर्ष को स्वीकार नहीं करते।"

    बादशाह ने इसे कठिन दौर बताते हुए यह भी कहा, "हनी ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। अब उन कॉन्ट्रैक्ट का क्या हुआ?"

    विस्तार

    किसी ने राजनीति तो किसी ने क्रेडिट न मिलने पर छोड़ा था ग्रुप

    हनी ने सबसे पहले बादशाह के साथ ग्रुप बनाया और फिर रैपर रफ्तार से बात की, जो लिल गोलू और इक्का को साथ लाए।

    बाद में अल्फाज, मनी औलजा, जे-स्टार सहित कई रैपर इसका हिस्सा बने।

    हालांकि, इक्का ने बैंड में हो रही राजनीति के चलते तो रफ्तार ने 'डोप शोप' का क्रेडिट न दिए जाने पर ग्रुप छोड़ दिया।

    2011 में बादशाह ने भी 'गेट अप जवानी' के लिए सही क्रेडिट न मिलने की बात कहकर ग्रुप छोड़ दिया।

    विस्तार

    पहले अच्छे दोस्त थे बादशाह और हनी

    ऐसा कहा जाता है कि हनी और बादशाह एक समय में करीबी दोस्त थे। दोस्ती में उस समय पूरी तरह से टूट गई जब सिंह ने अपनी फिल्म 'जोरावर' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक कार की तुलना बादशाह से कर दी।

    बता दें, माफिया मुंडीर ने 'खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी' और 'दिल्ली के दीवाने' जैसे मशहूर गाने बनाए थे। हालांकि, हनी के सोलो जाने के फैसले के बाद से पूरा बैंड टूटने लगा और 2012 में खत्म हो गया।

    जानकारी

    बादशाह के मशहूर गाने

    बादशाह ने कई फिल्मों में बेहतरीन गाने दिए हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की 'बार बार देखो' का 'काला चश्मा', वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3D' का 'गर्मी', 'लेट्स नाचो' सहित कई गाने शामिल हैं। कुछ समय पहले उनका गाना 'सनक' आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रैपर बादशाह
    हनी सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    रैपर बादशाह

    बादशाह ने रिलीज किया 'बचपन का प्यार..', यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल यूट्यूब
    रैपर बादशाह ने खरीदी ऑडी Q8 SUV, कीमत 1.38 करोड़ रुपये ऑडी कार
    रैपर बादशाह ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस, जानें इस लग्जरी SUV की खासियतें लग्जरी कार
    काला चश्मा: पंजाब के 15 साल के लड़के का लिखा हुआ गाना जो 'ग्लोबल' हो गया बॉलीवुड समाचार

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: बुरी तरह पिटी विद्या बालन की 'नीयत', जानिए अब तक का कारोबार  विद्या बालन
    बॉक्स ऑफिस: '72 हूरें' का टिकट खिड़की पर संघर्ष जारी, लाखों में सिमटी कमाई  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अनुपम खेर ने किया अपनी 539वीं फिल्म का ऐलान, साझा किया पहला पोस्टर   अनुपम खेर
    'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा ने जमकर लूटी वाहवाही, बॉलीवुड दिग्गजों ने क्यों साधी चुप्पी? अदा शर्मा

    मनोरंजन

    मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मंगल ढिल्लों का निधन, कैंसर से थे पीड़ित बॉलीवुड समाचार
    गिप्पी ग्रेवाल ने बताया क्यों 'कैरी ऑन जट्टा 3' को देखते हैं पैन इंडिया की तरह बॉलीवुड समाचार
    कृति सैनन बतौर निर्माता करने जा रहीं नई शुरुआत, फिल्म में अभिनय करती भी आएंगी नजर कृति सैनन
    जन्मदिन विशेष: 'अंबरसरिया' से लेकर 'रुपैया' तक, सोना मोहपात्रा को इन गानों ने बनाया स्टार जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025