Page Loader
बॉलीवुड में डेब्यू से पहले इन पांच टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले इन पांच टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं आयुष्मान खुराना

Apr 23, 2020
08:35 am

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 2012 में शूजित सरकर की फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने एक से एक जबरदस्त फिल्में अपने फिल्मी करियर में जोड़ी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले आयुष्मान कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं? चलिए जानते हैं कौन से हैं वे शोज।

#1

इंडियाज गॉट टैलेंट

आयुष्मान खुराना जब इंडस्ट्री में काम के लिए स्ट्रगल कर ही रहे थे। उस दौरान उन्होंने कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के एक सीजन को होस्ट भी किया था। तभी उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह भी इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर ऑडिशन दे चुके हैं। उस समय इस शो का नाम 'इंडियाज बेस्ट' हुआ करता था। हालांकि, वह हार गए और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

#2

चैनल वी पॉपस्टार

आयुष्मान को 2002 में चैनल वी के रियलिटी टैलेंट हंट शो 'चैनल वी पॉपस्टार' में देखा गया था। उस समय वह केवल 17 साल के थे। इस शो कम आयुष्मान सबसे कम उम्र वाले कंटेस्टेंट थे। उस समय यह सबसे कूल और मस्ती वाला शो माना जाता था। इसे खासतौर से उस समय की युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना को भी खास तौर से पहचाना जाने लगा।

#3

MTV रोडीज

MTV का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी और एडवेंचर्स शो रोडीज को आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। आयुष्मान खुराना 2004 में इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। उस समय वह सिर्फ 20 साल के थे। इसके बाद से उन्हें धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी। आयुष्मान ने इस शो को होस्ट भी किया। इसी के बाद उन्होंने टीवी के दूसरे शोज को भी होस्ट करने के ऑफर मिलने लगे।

#4

कयामत

'रोडीज' के बाद आयुष्मान खुराना को इंडस्ट्री में पहचान तो मिलने लगी, लेकिन बॉलीवुड के लिए अब उन्हें और इंतजार करना था। इस दौरान वह स्ट्रगल करते हुए 2007 में स्टार प्लस के हिट शो 'कयामत' का भी हिस्सा रहे। इसमें उन्होंने साकेत शेरगिल नाम के लड़के की भूमिका निभाई थी। जो शो के मुख्य किरदार नीव का भाई था। इसमें भी आयुष्मान के अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

#5

एक थी राजकुमारी

2008 में आयुष्मान खुराना टीवी सीरियल 'एक थी राजकुमारी' का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इसमें प्रेम नाम के शख्स का किरदार निभाया था। जो सीरियल का कॉमिक विलन हुआ था। इसमें भी उन्हें साइड रोल में ही देखा गया था। शो में उन्होंने मुख्य अभिनेता के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका निभाई थी। वह हमेशा अपने दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मुश्किलें ही खड़ी करते रहते थे। इसमें नेहा मारदा और अली मर्चेंट मुख्य किरदारों में नजर आए थे।