अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर? पार्टी के इस वीडियो ने खोला राज
क्या है खबर?
टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को 'बिग बॉस' के 18वें सीजन में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती चर्चा में रही। हालांकि, फैंस अक्सर उनके डेटिंग की अटकलें लगाते रहे, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। अब अविनाश की 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीत की पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर फिर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
साथ
पार्टी में साथ पहुंचे अविनाश-ईशा
'खतरों के खिलाड़ी 15' में अविनाश मिश्रा की जीत का जश्न मनाने के लिए रखी गई पार्टी में कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान ईशा और अविनाश पार्टी में एक साथ पहुंचे।
वहीं पार्टी का एक और वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें अविनाश DJ प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं और ईशा उनके बगल में खड़ी हैं।
वीडियो में अविनाश ने ईशा को उनके पूरे समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और सबके सामने उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट देखें
This is it guys . This is official ❤️❤️🥹🥹 . I love you guys . Our Avisha ❤️🥹
— Isha (@Deshbhakt0919) October 5, 2026
Cheers to my Avisha fam 💜🫶🏻#Avisha #AvinashMishra #EishaSingh pic.twitter.com/gmg4I2kTO2
बातचीत
अविनाश ने ईशा से कही दिल की बात
अविनाश ने कहा, "मैं शुक्रगुजार और खुशकिस्मत हूं कि ईशा मेरी जिंदगी में है।" इस पर ईशा कहती हैं, "आगे तो बोलो", जिसके बाद अविनाश कहते हैं, "मैं आपसे प्यार करता हूं बेबी।"
यह सुनकर ईशा शरमाते हुए जवाब देती हैं, "ठीक है, मैं भी आपसे प्यार करता हूं।"
वहीं इस वीडियो को देखकर ईशा और अविनाश के फैंस काफी खुश हैं और उनको जल्द शादी करने के लिए कह रहे हैं।