NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लाल सिंह चड्ढा' पर बोले अतुल कुलकर्णी- 12 साल से इस फिल्म को बना रहे थे
    'लाल सिंह चड्ढा' पर बोले अतुल कुलकर्णी- 12 साल से इस फिल्म को बना रहे थे
    मनोरंजन

    'लाल सिंह चड्ढा' पर बोले अतुल कुलकर्णी- 12 साल से इस फिल्म को बना रहे थे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 24, 2023 | 02:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'लाल सिंह चड्ढा' पर बोले अतुल कुलकर्णी- 12 साल से इस फिल्म को बना रहे थे
    'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर बोले अतुल कुलकर्णी

    आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पिछले साल चर्चा में रही। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब राजनीति हुई, वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसकी असफलता भी चर्चा में रही। अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने इस फिल्म से बतौर लेखक अपनी शुरुआत की थी। अब उन्होंने फिल्म की असफलता पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पेशा सफलता और असफलता से अलग होना सिखा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म हमेशा उनके दिल के करीब है।

    हम एक ऐसी फिल्म बना रहे थे, जिसे लोग पसंद करें- कुलकर्णी

    न्यूज 18 से बातचीत में कुलकर्णी ने कहा, "हम करीब 12 साल से इस फिल्म को बना रहे थे। अनुमति लेने में कुछ समय लगा। कुछ साल इस फिल्म की शूटिंग चली और फिर महामारी आ गई। आमिर खान जैसे स्टार ने फिल्म की शूटिंग को 4 साल दिए। हम एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे लोग पसंद करें और उसे प्रशंसा मिले।" उन्होंने कहा कि फिल्म की असफलता ने उन्हें निराश किया।

    हमेशा खास रहेगी यह फिल्म

    उन्होंने कहा, "हम अपने काम के जरिए लोगों को खुश करने और उनका मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं, चाहे वह छोटी फिल्म हो या बड़ी। जब ऐसा नहीं होता है, तो हम निराश होते हैं और बुरा लगता है।" हालांकि, बॉक्स ऑफिस असफलता के बाद भी उनके लिए यह फिल्म हमेशा खास रहेगी। उन्होंने कहा, "यह एक खूबसूरत फिल्म है और मेरे दिल के करीब रहेगी। बिजनेस आपको सफलता और असफलता से अलग होना सिखा देता है।"

    OTT पर पसंद की गई फिल्म

    भले ही फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शन नहीं मिले, लेकिन जब यह नेटफ्लिक्स पर आई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तारीफ की। कुलकर्णी का मानना है पेशेवर क्रिटिक्स से अलग सोशल मीडिया पर लोगों की असली प्रतिक्रिया देखने को मिलती हैं। उन्हें कुछ अच्छा लगे तो वे तारीफ करेंगे, अच्छा नहीं लगेगा तो वे नाराजगी दिखाएंगे। कुलकर्णी ने यह भी कहा कि अगर अच्छे रिव्यू के साथ अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी मिले तो सबसे अच्छा होता है।

    कलाकारों के पुराने बयानों का पड़ा था असर

    'लाल सिंह चड्ढा' पिछले साल रिलीज हुई थी। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। आमिर, उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और करीना के पुराने विवादित बयानों के कारण फिल्म भी विवादों में रही। करीब 180 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म भारत में सिर्फ 58.73 करोड़ रुपये कमा सकी थी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद आमिर ने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अतुल कुलकर्णी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के नए सीजन के लिए चर्चा में हैं। यह सीरीज 26 मई को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    लाल सिंह चड्ढा
    आमिर खान
    बॉलीवुड समाचार

    लाल सिंह चड्ढा

    'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं  आमिर खान
    अनुपम खेर ने 'लाल सिंह चड्ढा' को बताया खराब फिल्म, कहा- अच्छी होती तो जरूर चलती अनुपम खेर
    #NewsBytesExplainer: बड़ी फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद कैसे करती हैं करोड़ों की कमाई? जानिए पूरा गणित  शमशेरा फिल्म
    जूनियर NTR के साथ इस फिल्म में नजर आ सकते हैं आमिर खान जूनियर एनटीआर

    आमिर खान

    तुर्की अभिनेता बुराक डेनिज ने की आमिर खान की तारीफ, जताई बॉलीवुड में काम की इच्छा बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान ने दक्षिण का किया रुख, अल्लू अरविंद के साथ बना सकते हैं 'गजनी 2' बॉलीवुड समाचार
    आमिर ने प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना की, सम्मेलन में शामिल हुए नरेंद्र मोदी
    कंगना मानती थीं आमिर खान को सच्चा दोस्त, ऋतिक की वजह से आई रिश्ते में दरार कंगना रनौत

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के शाहिद कपूर
    सनी लियोनी को 'बिग बॉस' से पहले मिली थी जान से मारने की धमकी सनी लियोनी
    करण जौहर ने पूरे किए निर्देशन के 25 साल, दिखाई 'रॉकी और रानी...' की पहली झलक करण जौहर
    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023