टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर फूटा अशोक पंडित का गुस्सा, अंडरवर्ल्ड युग से की तुलना
क्या है खबर?
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चिंता जताई कि इस तरह की घटना से सिनेमा जगत में डर का माहौल पैदा हो सकता है। उन्होंने इसकी तुलना 1980-90 के दशक के उन दौर से की जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का दबदबा था। अशोक ने कहा कि यह बहुत साैभाग्य की बात थी कि हमले में टाइगर बच गए, खासकर इसलिए क्योंकि गोलियां इतनी करीब से चलाई गई थीं।
नाराजगी
हमारे उद्योग में भय का माहौल छा गया- अशोक
ANI से बातचीत में, अशोक ने कहा, "यह घटना बेहद चिंताजनक है, क्योंकि इसमें किसी की जान को सीधा खतरा है। दिनदहाड़े, सार्वजनिक स्थान पर, हथियारों से लैस लोग आए और गोलीबारी शुरू कर दी।"
उन्होंने कहा, "मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे उद्योग में भय का माहौल छा गया; इसमें कोई संदेह नहीं है।"
उन्हाेंने चिंता जताई कि ऐसी घटनाएं उस दौर की यादें ताजा कर सकती हैं, जब अंडरवर्ल्ड की धमकियों से लोग प्रभावित थे।
उम्मीद
ऐसी ताकतों को खत्म करना बेहद जरूरी- अशोक
अशोक ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि ऐसी ताकतों को खत्म करना बेहद जरूरी है। मुझे पूरा भरोसा है कि मुंबई पुलिस इस स्थिति से निपटने में सक्षम है।"
उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
बता दें, 18 अक्टूबर को मुंबई के पुष्पा पार्क के पास कुछ बदमाशाें ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाई थीं।